Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, वैसे ही प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह बात भी साफ होती जा रही है। वहीं, इस चुनाव में भूपेश बघेल की सरकार के 10 मंत्री शुरुआती दौर की गिनती के बाद से पीछे चल रहे हैं। ये ऐसे नेता हैं, जो 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड मतों के साथ विजयी हुए थे।
रुझानों में ये दिग्गज चल रहे पीछे
1. सीतापुर विधानसभा सीट से बघेल सरकार के मंत्री रहे अमरजीत भगत भाजपा के पूर्व सैनिक प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो से पीछे चल रहे हैं।
2. अंबिकापुर सीट से डिप्टी सीएम सिंहदेव सिंह के खिलाफ भाजपा के राजेश अग्रवाल ने बढ़त बना ली है।
यह भी पढ़ें- Assembly Election Result 2023: नया राज्य तो मिला पर पुराने किले ध्वस्त, सत्ता के नक्शे पर और सिमटी कांग्रेस
3. कोरबा विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री जयसिंह अग्रवाल बीजेपी के लखनलाल देवांगन के बड़े अंतर के साथ पीछे चल रहे हैं।
4. दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रमुख नेता ताम्रध्वज साहू भाजपा के ललित चंद्राकर से पीछे चल रहे हैं।
5. कवर्धा विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अकबर भाई भाजपा के विजय शर्मा से बड़े अंतराल से पीछे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 2018 विधानसभा चुनाव में ‘आउट’ होने वाले 5 पूर्व मंत्रियों ने इस बार की ताबड़तोड़ ‘बैटिंग’
6. साजा विधानसभा क्षेत्र से भूपेश सरकार के संसदीय कार्यमंत्री रवींद्र चौबे भाजपा के ईश्वर साहू से पीछे चल रहे हैं।
7. सक्ती विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ के स्पीकर चरणदास महंत अपने प्रतिद्वंदी डॉ. खिलावन साहू से पीछे चल रहे हैं।
8. नवागढ़ विधानसभा से कांग्रेस के गुरु रुद्रकुमार भाजपा के दयाल दास बघेल से पीछे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: अरुण साव बोले- कमल खिलेगा, कांग्रेस के कुशासन का अंत होगा
9. प्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी शिवभजन मराबी बीजेपी की शकुंतला सिंह पोर्थे से पीछे चल रही हैं।
10. आरंग विधानसभा सीट से कांग्रेस के डॉ. शिव कुमार डहरिया अपने प्रतिद्वंदी गुरु खुशवंत साहेब से पीछे चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines