छत्तीसगढ़: 2018 विधानसभा चुनाव में 'आउट' होने वाले 5 पूर्व मंत्रियों ने इस बार की ताबड़तोड़ 'बैटिंग'

Chhattisgarh election 2023 पूर्व मंत्री और भाजपा के अनुसूचित जाति समुदाय के वरिष्ठ नेता पुन्नूलाल मोहिले को मुंगेली सीट से उम्मीदवार बनाया था।

bjp

Chhattisgarh election 2023: छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। दो दिन पहले तक जहां एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत पक्की करते दिख रहे थे आज जब नतीजे आए तो यहां बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक के रुझानों के अनुसार बीजेपी को 55 सीट मिली है। बता दें छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। चुनावी विश्लेषकों की मानें तो संगठन ने बूथ से कार्यकर्ता तक हर कदम पूरी योजनाबद्ध तरीक से उठाया था। इसी कड़ी में देखा जाए तो साल 2018 के विधानसभा चुनाव में हारने के बावजूद पार्टी ने पांच पूर्व मंत्रियों पर फिर से भरोसा जताया, जो अब तक के रुझान में अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

छह बार विधायक, चार बार सांसद रहे पुन्नूलाल मोहिले

आंकड़ों के मुताबिक पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके भैयालाल राजवाड़े (बैकुंठपुर), अमर अग्रवाल (बिलासपुर), राजेश मूणत (रायपुर शहर पश्चिम), केदार कश्यप (नारायणपुर) और दयालदास बघेल (नवागढ़) इस बार आगे रहे। इसके अलावा पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे (भिलाई नगर) और महेश गागड़ा (बीजापुर) को भी पिछली चुनावी हार के बावजूद भाजपा ने फिर से नामांकित किया है। इन सब के अलावा पूर्व मंत्री और भाजपा के अनुसूचित जाति समुदाय के वरिष्ठ नेता और छह बार विधायक, चार बार सांसद रहे पुन्नूलाल मोहिले को उनकी पारंपरिक सीट मुंगेली से फिर से उम्मीदवार बनाया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ