हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhattisgarh: सुकमा में IED ब्लास्ट में ASP शहीद, नक्सलियों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास एक प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में आकाश राव गिरिपंजे शहीद हो गए। इस ब्लास्ट में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
IED blast in Sukma ASP martyred

छत्तीसगढ़ कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास एक प्रेशर आईईडी ब्लास्ट; एएसपी कोंटा डिवीजन, जिला सुकमा, आकाश राव गिरिपंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शामरा ने कहा कि एएसपी सुकमा, आकाश राव गिरिपंजे, कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास एक आईईडी ब्लास्ट के कारण घायल होने के बाद अपने प्राणों की आहुति दे दी। वे एक बहादुर जवान थे और उन्हें कई वीरता पुरस्कार दिए गए थे। यह हमारे लिए एक दुखद क्षण है। फिलहाल, तलाशी और अभियान शुरू कर दिया गया है।

गश्त पर निकली थी टीम

आपको बता दें, नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान किया था, इसी को लेकर एएसपी अपनी टीम के साथ गश्त पर पैदल निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के फटने से वह उसकी चपेट में आ गए। ब्लास्ट में घायल अन्य एसडीओपी और टीआई की हालत कुछ ठीक बताई गई है, लेकिन एएसपी गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। इस खबर को सुनने के बाद टीम के सभी जवानों को काफी दुख हुआ। फिलहाल, उनका शव रायपुर लाया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  माओवादी टॉप कमांडर आनंद बालकृष्ण मुठभेड़ में ढेर, 30 साल से था सक्रिय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola