छत्तीसगढ़ के तखतपुर नगर में नए बग्गा जी रेस्टोरेंट में लापरवाही सामने आने लगी है। यहां वेज और नॉन वेज दोनों प्रकार के डिशेज एक ही स्थान पर बनाए जा रहे हैं। इसकी वजह से वेज खाने वालों के ऑर्डर में मांस और हड्डियों के टुकड़े मिल रहे हैं। यह बात अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हों रहा है। सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट के मुताबिक एक परिवार बुधवार की रात डिनर के लिए बग्गा जी होटल गए थे।
वहां उन्होंने स्टार्टर के लिए पनीर का एक डिश ऑर्डर किया था। जब वह ऑर्डर आया और परिवार के सदस्य खाने लगे तो उसमें से हड्डी का टुकड़ा हाथ में आ गया। वेज ऑर्डर में हड्डी मिलने से परिवार सकते में आ गया और तुरंत रेस्टोरेंट स्टाफ को बुलाकर आपत्ति जताई और लापरवाही को लेकर जमकर सुनाया। वही रेस्टोरेंट स्टाफ गलती स्वीकार करके कस्टमर से माफी मांगने लगा। कस्टमर ने रेस्टोरेंट मालिक को बुलाने के लिए कहा। लेकिन रेस्टोरेंट ऑनर बाहर होने के कारण वहां नहीं आ पाए और फोन पर ही उस परिवार से स्टाफ की गलती के लिए परिवार से खेद व्यक्त करते हुए स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।
दूसरी बार हुई है घटना
बग्गा जी रेस्टोरेंट में यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी इसी परिवार के अन्य सदस्य के साथ भी पूर्व में इस तरह की घटना हो चुकी है। लगभग डेढ़ महीने पहले जब इसी परिवार का एक सदस्य एग करी का ऑर्डर दिया था तो उसमें भी मांस का टुकड़ा मिला था। उस समय भी स्टाफ ने माफी मांग ली थी जिस पर उस सदस्य ने बात आगे नहीं बढ़ाया था। लेकिन जब यह घटना उनके साथ दूसरी बार हुई तो उन्होंने इसका छोटा सा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस तरह बग्गा जी रेस्टोरेंट की लगातार हो रही लापरवाही सामने आ गई।
रेस्टोरेंट संचालक ने बताया स्टाफ की गलती
रेस्टोरेंट के संचालक सनी बग्गा ने बताया कि मैं बुधवार को बाहर था। स्टाफ की गलती की जानकारी फोन पर मिली। स्टाफ ने बताया कि पनीर के स्टार्टर डिश के गार्निशिंग में डाले गए सलाद में हड्डी का टुकड़ा मिला है। मैने परिवार से खेद व्यक्त किया और स्टाफ को चेतावनी दे दी है। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक अविशा मरावी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही पर एक लाख तक का जुर्माना हो सकता है। आप मुझे फोटो वीडियो दीजिए जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
लाइसेंस मुंगेली का रेस्टोरेंट तखतपुर में
बग्गा जी रेस्टोरेंट के मामले में यह भी जानकारी मिली है कि बग्गा जी रेस्टोरेंट जिस लाइसेंस से चल रहा है वह मुंगेली का है ।तखतपुर में रेस्टोरेंट संचालन के लिए लाइसेंस नहीं है। मार्च में जब फूड सेफ्टी वालों ने रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की जांच की थी। तो इस बात का खुलासा हुआ था कि बग्गा जी का लाइसेंस मुंगेली का है।जबकि मुंगेली न केवल शहर अलग है बल्कि जिला भी अलग हो जाता है। इस पर फूड सेफ्टी अधिकारी ने रेस्टोरेंट संचालक को नया लाइसेंस बनवाने के लिए निर्देश दिया था। मार्च में फूड सेफ्टी द्वारा तखतपुर में लाइसेंस बनवाने की शिविर में भी बग्गा जी लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन नहीं दिया था।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines