बिलासपुर: इंसानों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था की तरह पशुओं के इलाज के लिए भी मोबाइल वेटनरी यूनिट चलाया जायेगा। प्रत्येक जिले की प्रमुख 5 गोठानों को केंद्रित रखते हुए इसकी शुरूआत की जाएगी। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए इस आशय की जानकारी दी।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पशुधन विकास विभाग की संचालक श्रीमती चंदन त्रिपाठी, मछली पालन विभाग के संचालक सहित संभाग के सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओस और पशुपालन एवं मछली पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
एपीसी डॉ. कमलप्रीत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एवं मछली पालन किसानों की अतिरिक्त आमदनी का बढ़िया साधन है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत आकर्षक अनुदान भी मुहैया कराती है। सभी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाकर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए अधिकारी लगन लगाकर काम करें। उन्होंने पशुओं की लम्पी वायरस बीमारी के प्रति भी सजग रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि एहतियातन अभियान चलाकर सभी पशुओं को लम्पी वायरस विरोधी टीका लगाना सुनिश्चित करें। डॉ. सिंह ने कहा कि मछली पालन को भी कृषि का दर्जा दिए जाने के कारण उन्हें भी सहकारी बैंक से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। राज्य सरकार की योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए मछुवारों को प्रेरित करें।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
4 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
7 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
11 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
15 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines