हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मणिपुर हिंसा को लेकर बस्तर बंद, सर्व आदिवासी समाज ने किया बंद का आव्हान

विज्ञापन

रायपुर: मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने आज बस्तर में बंद का आव्हान किया है। इस बंद को व्यापारियों का भी साथ मिला है। व्यापारियों से लेकर आमजनों अपनी दुकानें बंद रखते हुए इसका समर्थन दिया है। प्रकाश ठाकुर संभागीय अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज ने बताया कि आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और शारीरिक हिंसा की खिलाफत करते हुए आदिवासी समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा।

सर्व आदिवासी समाज का कहना है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई । वहां महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला प्रभाग अध्यक्ष रुक्मणी कर्मा ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा देने की मांग की है, वही इस बंद के साथ ही आदिवासी समाज ने आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद नगर बंद से दो दिन पहले भी आदिवासी समाज के द्वारा कैंडल मार्च निकाल गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola