Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

Bastar News: नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का गांजा जब्त

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में गांजा की तस्करी करते हुए 2 युवकों को बस्तर-ओड़िशा सीमा पर गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख 60 हजार रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Nov 28, 2022 19:26

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में गांजा की तस्करी करते हुए 2 युवकों को बस्तर-ओड़िशा सीमा पर गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख 60 हजार रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि, मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए कार के बैक लाइट के अंदर और स्टेपनी रखने के स्थान पर गांजा छिपाकर रखा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेक पोस्ट लगाकर जांच के दौरान तस्करों को धर दबोचा।

---विज्ञापन---

वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 56 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 60 हजार रूपये आंकी गई है। आरोपी शिवम उर्फ बंशी ताम्रकार मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले और कमला पाण्डे उत्तर प्रदेश लालगंज जिले का निवासी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2022 07:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.