छत्तीसगढ़ परिवहन अपीलीय अधिकरण में जनहित याचिका लगाने के बाद हुई नियुक्ति

High Court
विज्ञापन

रायपुर: ऐसा पहली बार हुआ है कि जब ट्रांसपोर्ट मामले की सुनवाई के लिए राज्य परिवहन अपीलीय अधिकरण रायपुर में पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने बिलासपुर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगानी पड़ी हो।

कोर्ट के आदेश पर राज्य शासन ने कुटुम्ब न्यायालय बेमेतरा में पदस्थ न्यायाधीश ओंकार प्रसाद गुप्ता को राज्य परिवहन अपीलीय अधिकरण में पीठासीन अधिकारी के पद पर अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है।

विज्ञापन

मामले में हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाले अधिवक्ता और छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रमुख सलाहकार शिवेश सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश से न्यायाधीश की नियुक्ति होने से राज्य के 12 हजार बस संचालकों को न्याय प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इसके साथ ही राज्य में परिवहन विभाग में मनमानी, भ्रष्टाचार, निरंकुशता, अकर्मण्यता, स्वेच्छाचारिता, स्वच्छंदता एवं न्यायालय के अवमानना की प्रवृत्ति पर अंकुश लग सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ