Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

एक्शन मोड में CBI , दिल्ली पुलिस का ASI 10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के ASI सुंदर पाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद निपटाने के बदले 25 लाख की मांग की थी. पढ़िए विमल कौशिक की ये खास रिपोर्ट

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 11, 2026 14:46
CBI Arrested Delhi Police ASI
Credit: News24

राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. CBI ने दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) सुंदर पाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी ASI की तैनाती दिल्ली के सी.आर. पार्क थाना क्षेत्र में थी. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. CBI के मुताबिक, ASI सुंदर पाल पर एक प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता को डराने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.

ये भी पढ़ें: जनकपुरी के बाद रोहिणी में गड्ढे ने निगली एक और जान, दोस्त के साथ जा रहा शख्स सीवर में गिरा

---विज्ञापन---

CBI ने बिछाया जाल

आरोपी ने शिकायतकर्ता से कुल 25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. इसके बदले वो मामले को अपने पक्ष में निपटाने और किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से राहत दिलाने का वादा कर रहा था. पीड़ित ने रिश्वत देने के बजाय पूरे मामले की शिकायत CBI से की. शिकायत की जांच के बाद CBI ने 10 फरवरी को मामला दर्ज किया और आरोपी ASI को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये देने के लिए कहा गया.

मामले की जांच जारी

जैसे ही ASI सुंदर पाल ने तय जगह पर शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये लिए, पहले से तैनात CBI टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई. CBI अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और ये पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कोई और पुलिसकर्मी या बिचौलिया शामिल है या नहीं. साथ ही आरोपी की संपत्ति और पुराने मामलों की भी जांच की जा सकती है. CBI ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून से ऊपर कोई नहीं है. फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है, जहां CBI उसकी रिमांड की मांग कर सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: दिल्ली में मैच के दिन बदलेगा ट्रैफिक, पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानिए हर डिटेल

First published on: Feb 11, 2026 02:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.