Madhya Pradesh Politics: इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसी बीच एमपी की सियसत से एक खबर सामने आई है। खबर है कि विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है, जिसमे कुछ नए मंत्री सदस्य शामिल किये जा सकते है।

राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया गया है। इसी बीच शिवराज के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये योजना तैयार की गई थी। जिसके तहत मंत्रिमंडल में 3-4 नए सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।

सूची में इनका नाम तय

भाजपा नेता ने आगे बताया कि शिवराज कैबिनेट की नई सूची में दो नए नाम राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन काफी हद तक तय है। बात करें राजेंद्र शुक्ला कि तो वो पूर्व मंत्री और रीवा सीट से विधायक है। वहीं, गौरीशंकर बिसेन एमपी पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष है और बालाघाट सीट से विधायक है।

इनके नामों पर हो रहा विचार विमर्श

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले बाकी नए सदस्यों को लेकर भाजपा ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी दो और नामों पर चर्चा कर रहे हैं। कैबिनेट में शामिल होने वालों की लिस्ट में राहुल लोधी और पूर्व मंत्री जालम सिंह का भी नाम है। लेकिन अभी इनके नामों पर विचार-विर्मश किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री के भाई और उमा भारती के भतीजे

बता दें कि राहुल सिंह लोधी और जालम सिंह दोनों ही ओबीसी समुदाय आते है। जहां राहुल सिंह लोधी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे हैं। वहीं, जालम सिंह नरसिंहपुर से विधायक है और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाल पटेल के छोटे भाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ