हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Patna News: कौन हैं RJD विधायक रीतलाल यादव?, जिनके गांव में हुआ पुलिस का बड़ा एक्शन

Patna News: बिहार के दानापुर के आरजेडी विधायक रीतलाल के पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई के तहत छापेमारी की है। इतना ही नहीं, पुलिस की टीम ने पूरे गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। चलिए जानते हैं कि आखिर विधायक रीतलाल यादव कौन हैं।

विज्ञापन
कौन हैं RJD विधायक रीतलाल यादव (X)

Patna News: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ही सियासत काफी तेज हो गई है। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है। इस चुनावी माहौल के बीच दानापुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दानापुर के आरजेडी विधायक रीतलाल यादव की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, रीतलाल यादव के पूरे गांव में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और छापेमारी हुई है। पुलिस की टीम ने पूरे गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है और कौन है विधायक रीतलाल यादव?

कौन हैं विधायक रीतलाल यादव?

आरजेडी विधायक रीतलाल यादव बिहार के फेमस बाहुबली हैं, जिनका जन्म 16 जनवरी 1972 को कोथवा गांव में हुआ था। रीतलाल यादव 1990 से बाहुबली के रूप में फेमस हैं। उनके खिलाफ जमीन कब्जा, जबरन वसूली, रंगदारी, छीना-छपटी और हत्या के आरोप लगे हैं। साल 2003 में बीजेपी नेता सत्यनारायण सिन्हा की हत्या के मामले में उनका नाम आरोपियों की लिस्ट में था, लेकिन साल 2024 में सबूतों की कमी के कारण कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।

रीतलाल यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2015 में निर्दलीय चुनाव लड़कर की और विधायक चुने गए। इसके बाद साल 2020 में आरजेडी के टिकट से दानापुर सीट पर चुनाव लड़े और विधायक चुने गए। उनके लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के साथ भी अच्छे संबंध हैं।

विज्ञापन

आखिर मामला क्या है?

दरअसल, मामला ये है कि पटना पुलिस खगौल थाने में दर्ज FIR के आधार पर कुछ फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है। इन नामजद फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं। इन्हीं टीमों के द्वारा पटना पुलिस की तरफ से विधायक रीतलाल यादव के गांव कोथवां में रविवार देर रात को बड़ी कार्रवाई की गई। गांव कोथवां को भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने घेर लिया और गांव के हर एक घर में जाकर तलाश ली। एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने गांव को कुछ ही समय में छावनी में तब्दील कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 28 साल से RJD सुप्रीमो लालू यादव फिर बनेंगे अध्यक्ष, बिहार में नामांकन से पहले नतीजे तय

विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रहे एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि खगौल थाने में एक वादी ने शिकायत की थी कि वह दानापुर में एक आवासीय प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू करना चाहता था। उसके पास वैध एग्रीमेंट और कागजात मौजूद थे। वादी ने आरोप लगाया कि विधायक रीतलाल यादव के इशारे पर कुछ लोगों ने उस प्लॉट की चारदीवारी को तोड़ दिया और निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। वादी ने कई लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola