28 साल से RJD सुप्रीमो लालू यादव फिर बनेंगे अध्यक्ष, बिहार में नामांकन से पहले नतीजे तय

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद यादव एक बार फिर आज नामांकन भरने जा रहे हैं। यह नामांकन दोपहर 2 बजे पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में दाखिल किया जाएगा। पार्टी के टॉप नेताओं की मौजूदगी रहेगी। पढ़ें सौरव कुमार की रिपोर्ट।

bihar assembly news
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद यादव आज एक बार फिर नामांकन भरने जा रहे हैं। यह नामांकन दोपहर 2 बजे पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में दाखिल किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रहेगी। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दिशा में लालू यादव का रास्ता साफ है और माना जा रहा है कि 5 जुलाई को उन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले नामांकन प्रक्रिया को लेकर पार्टी में हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी यादव सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता कार्यालय में मौजूद रहेंगे। वहीं, नोमिनेशन से पहले ही तय लग रहा है कि लालू यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।

अंतिम चरण में नामांकन प्रक्रिया

पार्टी के नेशनल असिस्टेंट इलेक्शन ऑफिसर चित्तरंजन गगन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया तेज हो चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के नॉमिनेशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।

Advertisment

अब मंगनी लाल मंडल कमान में

सांगठनिक पुनर्गठन के तहत पार्टी ने हाल ही में बड़ा बदलाव करते हुए मंगनी लाल मंडल को नया बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे जगदानंद सिंह की जगह लाए गए हैं, जो हाल के महीनों में सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे।

28 सालों से टॉप पर हैं लालू यादव

गौरतलब है कि साल 1997 में लालू यादव ने जनता दल से अलग होकर राजद का गठन किया था और तभी से वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। बीते 28 सालों में उन्होंने लगातार इस पद पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। इस बार भी उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस सांगठनिक चुनाव को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीतिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नॉमिनेशंस के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ राबड़ी देवी तेजस्वी यादव समेत लालू परिवार उनके नॉमिनेशन करने के लिए राजद कार्यालय पहुंचे। जहां आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का नॉमिनेशन होना है और उसके बाद 5 जुलाई को परिणाम आने है। ऐसे में परिणाम आने से पहले ही यह तय हो गया कि लालू यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ