Union Minister and Hajipur MLA Driver Brutally Beaten by Police: अक्सर देखा जाता है कि लोग बड़ी हस्तियों और आधिकारियों के साथ अपनी पहचान का फायदा उठाते है, लेकिन बिहार के हाजीपुर से मारपीट का एक ऐसा मामला आया है, जिसमे नेता, विधायक और मंत्री की पहचान पीड़ित के काम नहीं आ सकी। यहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह के ड्राइवर की पीट- पीटकर बुरी हालत कर दी गई है। नेता के ड्राइवर का आरोप है उसकी ये हालत पुलिस और स्थानीय मुखिया ने की है। घायल ड्राइवर का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये है मामला
पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि घर से हाजीपुर आते समय जडुआ में जाम लगा हुआ था। वहां डबल स्टार दरोगा अरविंद थे, वो बोले हम दाये साइड से आ रहे थे और हम बोले कि बाय साइड से आए हैं। बस इतने में वो हमारे बाइक के आगे आ गए और गाड़ी चाबी छीन ली। सब इसी बात दरोगा उसे जडुआ से उठाकर कंनपुरा में ले गए और वहां उसकी खूब पीटाई की। इसी बीच वहां स्थानीय मुखिया 10-15 लोगों के लेकर पहुंच गया, फिर उन लोगों ने भी उसकी पीटाई की। इसके बाद आरोपी उसे केंद्रीय मंत्री के घर के करीब बने एक अंडरग्राउंड में ले गए, यहां भी उसे बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित उन लोगों से लगातार मदद की गुहार लगता रहा लेकिन उन्होंने एक न सुनी।
यह भी पढ़ें: चिराग पासवान की CM नीतीश को नसीहत, बोले- PM मोदी के सामने क्या कहेंगे सोचिए
घायल ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
घायल ड्राइवर की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुर का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पीटकर ऐसे भी छोड़ दिया। कुछ समय बाद पास के स्थानीय लोगों ने उसे खून से लथपथ हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर चंदन कुमार की ये खबर सुनते ही हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायल चंदन से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली और आरोपियों के लिए सजा की मांग की है।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
21 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines