हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा', तेज प्रताप यादव करने वाले हैं बड़ा खुलासा, बोले- तोड़ने जा रहा हूं चक्रव्यूह

‘शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा’, तेज प्रताप यादव करने वाले हैं बड़ा खुलासा, बोले- तोड़ने जा रहा हूं चक्रव्यूह

विज्ञापन
पूर्व राजद नेता तेज प्रताप यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

तेज प्रताप यादव पर लालू प्रसाद यादव ने एक्शन लिया और पार्टी से बाहर कर दिया। इसके बाद से ही तेज प्रताप यादव कह रहे हैं कि उनके खिलाफ साजिश हुई है। अब तेज प्रताप यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं है। शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा। झूठ और फरेब के बनाए इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं। तैयार रहना सच सामने आने वाला है। मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा,कोई दल या परिवार नहीं।

बता दें कि तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया हैंडल से एक फोटो शेयर की गई थी, जिसमें वह अनुष्का यादव के दिखाई दे रहे थे। पोस्ट में लिखा था कि ‘मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हम लोग पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में रह रहे हैं।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा’, तेज प्रताप यादव करने वाले हैं बड़ा खुलासा, बोले- तोड़ने जा रहा हूं चक्रव्यूह

तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट के बाद बवाल मच गया था। अंत में तेज प्रताप यादव के पिता ने उन्हें पार्टी और परिवार से निष्काषित कर दिया। पूरा परिवार लालू यादव के फैसले के साथ खड़ा था और तेज प्रताप यादव अकेले पड़ गए थे। अब तेज प्रताप ने कहा कि झूठ और फरेब के बनाए इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं। इसके तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola