बिहार विधानसभा चुनाव में जनता से तरह-तरह वायदे किए जा रहे हैं. कोई कानून व्यवस्था कायम करने का दावा कर रहा है तो कोई नौकरी देने की बात कर रहा है. कोई किसानों की आया दोगुनी करने की बात कह रहा है तो किसी का कहना है कि वह बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करने वाला है. इसी बीच राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव पर जन शक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव भड़क गए हैं.
NDA की तरफ से जारी मैनिफेस्टो में एक करोड़ नौकरी देने की बात कही गई है. इस पर तेज प्रताप यादव का कहना है कि अभी चुनाव चल रहा है, देखते हैं कि आगे क्या होता है. वहीं जब खेसारी लाल द्वारा दो करोड़ नौकरी दिए जाने वाले बयान पर तेज प्रताप से सवाल पूछा गया तो उन्होंने भड़कते हुए कहा कि कौन सा जॉब देंगे खेसारी लाल, नाचने वाला? इतना कहते हुए तेज प्रताप यादव आगे निकल गए.
NDA के चुनावी घोषणा पत्र पर राजद सांसद मीसा भारती ने कहा है कि वे (1 करोड़ सरकारी नौकरियां) कैसे देंगे? वे पैसे कहां से लाएंगे? जब हमने कहा कि हम 10 लाख सरकारी नौकरियां देंगे तो हमने दिया. बिहार के इतिहास में पहली बार हमने इसे उसी सीएम से करवाया जो कहते थे कि यह असंभव है. उन्होंने नियुक्ति पत्र खुद दिए, युवाओं के भविष्य की चिंता महागठबंधन को है.
यह भी पढ़ें: ‘उन्हें जनता के लिए Sorry पत्र लाना चाहिए…’, तेजस्वी यादव ने NDA के घोषणा पत्र पर साधा निशाना
वहीं मीडिया से बात करते हुए खेसारी लाल ने कहा कि जिसने कड़ी मेहनत नहीं की है, उसके लिए कोई भी शब्द मायने नहीं रखता लेकिन जिसने संघर्ष किया है, उसके लिए हर शब्द मायने रखता है. अगर कोई मुझे ‘नचनिया’ कहे तो ठीक है, वह बड़ा भाई है लेकिन सिर्फ चुनाव जीतने के लिए किसी का अपमान करना ठीक नहीं है.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines