Bihar News: बिहार में राजद नेता तेज प्रताप यादव मामले के एक और बड़ी करवाई की गई है। होली के दिन तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ स्कूटी से एक अणे मार्ग से बिना हेलमेट के गुजर रहे थे। स्कूटी तेज प्रताप यादव खुद चला रहे थे, जबकि पीछे एक समर्थक बैठा। इस मामले में स्कूटी का 4 हजार रुपये का चालान काटा गया है। स्कूटी फुलवारी शरीफ के कमरुल होदा के नाम से है। स्कूटी का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट खत्म हो चुका था।
4 हजार के चालान में 1000 का चालान हेलमेट नहीं पहनने के कारण, 2000 का चालान इंश्योरेंस और 1000 रुपये का चालान पॉल्यूशन खत्म होने के कारण लगाया है। इससे पहले तेज प्रताप के कहने पर वर्दी में डांस करने के कारण SSP के आदेश पर पटना पुलिस के जवान दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दीपक तेजप्रताप यादव का बॉडीगार्ड था। उसकी जगह दूसरे बॉडीगार्ड की तैनाती की गई है। डांस का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन लिया गया।
तेज प्रताप ने सिक्योरिटी गार्ड से लगवाए ठुमके
बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर आजकल एक विवाद छिड़ा है। 15 मार्च को अपने आवास पर होली खेलते समय उनके आदेश पर उनके सिक्योरिटी गार्ड दीपक ने डांस किया और बिहारी गाने पर ठुमके लगाए। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। क्योंकि दीपक वर्दी में थे और ऑफिशियली ड्यूटी पर तैनात थे, इसलिए उनके खिलाफ एक्शन लिया गया। उन्हें सिक्योरिटी से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया।
वायरल वीडियो के अनुसार, तेज प्रताप यादव दोस्तों के साथ होली खेलने में मस्त थे। इस दौरान उन्होंने सभी के सामने अपने सिक्योरिटी गार्ड को अपने अंदाज में कहा कि ठुमके लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे। इतना सुनते ही सिक्योरिटी गार्ड ठुमके लगाने लगा। किसी ने इस मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद होली के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव बिना हेलमेट पहने किसी समर्थक की स्कूटी पर सवार होकर CM आवास के बाहर निकले।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines