हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अनुष्का यादव से मिलने पहुंचे तेज प्रताप यादव, पूछने पर कहा- पारिवारिक रिश्ता है, आते रहते हैं

तेज प्रताप यादव, अनुष्का यादव के घर पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह करीब 7 घंटे तक वहां रुके थे। घर से निकलते वक्त उन्होंने कहा कि हमारा पारिवारिक रिश्ता है, हम आते-जाते रहते हैं। हमें कोई रोकेगा थोड़ी।

विज्ञापन
तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव अचानक अनुष्का यादव से मिलने पहुंच गए हैं। उनकी यह मुलाकात कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का यादव के घर से तेज प्रताप यादव निकल रहे हैं। सवाल पूछे जाने पर कहा कि पारिवारिक रिश्ता है, आना-जाना लगा रहता है।उन्होंने कहा कि पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए आए हैं। हमें कोई रोकेगा थोड़ी।

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब चुनाव लड़ने की बात आएगी, जैसी स्थिति रहेगी, हम उसी अनुसार चुनाव लड़ेंगे। अनुष्का को लेकर अपने पोस्ट पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो चीज बीत चुकी है, उस पर बात नहीं करना चाहता। मेरा ही पोस्ट था, मैंने ही किया था। हमें अभी काम करना है और चुनाव पर फोकस करना है।

तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि प्रेम सभी करते हैं। प्रेम किया तो कोई गलत नहीं किया। इसके लिए क्या कुर्बानी देनी पड़ी, उस पर हम फोकस नहीं करते हैं। मुझे पार्टी से निकला गया लेकिन जनता के दिल से थोड़ी कोई निकाल पाएगा।अब नए तरीके से काम होगा।

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव के पोस्ट से मचा था हड़कंप

बता दें कि तेज प्रताप यादव के पोस्ट से हड़कंप मच गया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी और परिवार से निकाल दिया गया था। दरअसल तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था और बताया था कि वह अनुष्का के साथ कई साल से रिलेशनशिप में रह रहे हैं। इस पर जब विवाद हुआ तो उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया था और बताया था कि अकाउंट हैक हो गया है।

हालांकि पोस्ट वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव पर राजद अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव ने एक्शन लिया था और पार्टी से निष्काषित कर दिया था और परिवार से भी दूर कर दिया था। इस विवाद के बाद अब तेज प्रताप यादव अनुष्का के घर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 7 घंटे तक वह अनुष्का के घर पर रुके थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola