बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इससे पहले राज्य के बड़े राजनीतिक घराने से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया और परिवार से निकाल दिया। लालू प्रसाद के इस एक्शन पर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने तंज कसा है।
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय को घर से निकाला गया था, तब लालू प्रसाद यादव का संस्कार क्यों नहीं जागा। लालू यादव ऐश्वर्या राय के मामले में चुप क्यों थे, लेकिन आज उनका जमीर जाग गया। एक तरफ लालू ने कहा कि तेज प्रताप को घर से निकाल दिया तो दूसरी तरफ तेजस्वी ने कहा- तेज प्रताप हमारे बड़े भाई हैं, ये कैसा चूहा-बिल्ली का खेल चल रहा है।
यह भी पढ़ें : तेज प्रताप ने पहले ही दे दिया था अनुष्का यादव का हिंट! इस तरह कही थी दिल की बात, देखें Video
ऐश्वर्या राय के साथ सरेआम अन्याय हुआ : JUD
उन्होंने आगे कहा कि बेटियों का सम्मान करना बिहार की ही नहीं, बल्कि देश की संस्कृति है। ऐश्वर्या राय के साथ जब सरेआम अन्याय हुआ था, उस समय भी लालू यादव पर परिवारवाद का आरोप लगा था, अब भी लग रहा है और आगे भी लगेगा, क्योंकि तेजस्वी यादव कहते हैं कि हमारे बड़े भाई हैं। जिसने इतना बड़ा आपराधिक कृत्य किया हो, जो कह रहा था कि सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया तो क्या अब जैक लगाकर इज्जत बचा रहे हैं।
लालू प्रसाद यादव का फैसला सही : जेडीयू
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का फैसला सही है। अगर लालू ने ही तेज प्रताप को ही परिवार से निकाल दिया है तो फिर क्यों तेजस्वी यादव बड़े भाई कह रहे हैं। आपको बता दें कि अनुष्का यादव के साथ तेज प्रसाद यादव की तस्वीर सामने आने के बाद लालू परिवार में हड़कंप मच गया और उन्होंने बेटे के खिलाफ सख्त एक्शन लिया।
यह भी पढ़ें : तेज प्रताप को पार्टी से निकालने पर क्या बोले तेजस्वी यादव? लालू यादव के एक्शन पर बड़ा बयान
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines