Live Updates
Sherghati Election Result 2025 Live: लोजपा के उदय कुमार सिंह ने RJD को दिया झटका
शेरघाटी विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उदय कुमार सिंह ने बड़ा उलटफेर करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका दिया है. लोजपा के उदय कुमार सिंह ने कुल 77270 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने RJD के प्रमोद कुमार वर्मा को 13524 वोटों से हरा दिया है, जिन्हें इस बार कुल 63746 वोट मिले.
Sherghati Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.
Sherghati Election Result 2025 Live: जीत की ओर बढ़े लोजपा के उदय कुमार सिंह
शेरघाटी में वोटों की गिनती जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, RJD के प्रमोद कुमार वर्मा फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं और मुश्किल में दिख रहे हैं. वहीं, लोजपा के उदय कुमार सिंह 5050 वोटों की भारी बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं और जीते की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं.
Sherghati Election Result 2025 Live: RJD के प्रमोद कुमार वर्म पीछे
शेरघाटी में वोटों की गिनती जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उदय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं. उन्होंने RJD के प्रमोद कुमार वर्मा पर 4105 वोटों से बढ़त बनाए रखा है.
Sherghati Election Result 2025 Live: प्रमोद कुमार वर्मा को झटका?
शेरघाटी में अभी भी वोटों की गिनती जारी है. लेकिन RJD के प्रमोद कुमार वर्मा फिलहाल पीछे चल रहे हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रमोद को अब तक 13397 वोट मिले हैं और लोजपा के उदय कुमार सिंह से पीछे हैं, जिन्हें 18045 वोट मिले हैं.
Sherghati Election Result 2025 Live: प्रमोद कुमार वर्मा उदय कुमार सिंह से पीछे चल रहे हैं
शेरघाटी में राजद के प्रमोद कुमार वर्मा के लिए हालात अभी अच्छे नहीं दिख रहे हैं. मतगणना में प्रमोद कुमार वर्मा पीछे चल रहे हैं. प्रमोद कुमार वर्मा को अब तक 2279 वोट मिले हैं और वह लोजपा के उदय कुमार सिंह से पीछे चल रहे हैं.
Sherghati Election Result 2025 Live: शुरुआती रुझानों में RJD के प्रमोद कुमार वर्मा आगे
शेरघाटी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमोद कुमार वर्मा आगे चल रहे हैं.
Sherghati Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?
शेरघाटी विधानसभा सीट से 2020 में मंजू अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 61,804 वोट प्राप्त हुए थे. 2015 का चुनाव हारने के बाद उन्होंने विनोद प्रसाद यादव को मात दी थी. पिछले विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) से खड़े हुए विनोद प्रसाद को 45,114 वोट मिले थे.
Sherghati Election Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी
बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.
Sherghati Election Result 2025 Live: शुरुआती रुझान जल्द आने की उम्मीद
शेरघाटी विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझान जल्द आने की उम्मीद है.
Sherghati Election Result 2025 Live: थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना
शेरघाटी विधानसभा सीट से 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की मंजू अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी. हालांकि, इस बार RJD ने प्रमोद कुमार वर्मा को मैदान पर उतरा है, जिनकी लोक जनशक्ति पार्टी के उदय कुमार सिंह से कड़ी टक्कर मिलने वाली है.
Sherghati Election Result 2025 Live Updates: बिहार की शेरघाटी विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उदय कुमार सिंह ने बड़ा उलटफेर करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमोद कुमार वर्मा को 13524 वोटों से हरा दिया है. लोजपा के उदय कुमार सिंह ने कुल 77270 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है. वहीं, प्रमोद कुमार वर्मा को कुल 63746 वोट मिले. बता दें कि, RJD ने पिछला चुनाव जीता था, लेकिन इस बार प्रमोद कुमार वर्मा जीत हासिल करने में नाकाम रहे.
शेरघाटी विधानसभा सीट से उम्मीदवार
शेरघाटी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रमोद कुमार वर्मा और लोक जनशक्ति पार्टी के उदय कुमार सिंह के बीच मुख्य रूप से टक्कर देखने को मिली. इनके अलावा, इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के शैलेश कुमार मिश्रा, जन सुराज पार्टी के पवन किशोर और समाजवादी लोक परिषद के पंकज कुमार मिश्रा भी चुनाव में खड़े हुए थे.
शेरघाटी विधानसभा सीट चुनाव 2025 के परिणाम
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| उदय कुमार सिंह | लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP(R) | 77,270 | जीते | 13,524 वोट |
| प्रमोद कुमार वर्मा | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 63,746 | हारे |
यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…
पिछले दो विधानसभा चुनाव के आंकड़े
| साल | विजेता पार्टी | विजेता प्रत्याशी | विजेता के वोट | प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टी | प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी |
| 2015 | जनता दल यूनाइटेड (JDU) | विनोद प्रसाद सिंह | 44,579 | HAM(S) | मुकेश कुमार यादव |
| 2020 | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | मंजू अग्रवाल | 61,804 | JD(U) | विनोद प्रसाद यादव |
2015 के चुनावी आंकड़े
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में शेरघाटी सीट से जनता दल यूनाइटेड के विनोद प्रसाद यादव विधायक बने थे. उन्हें 44,579 वोट मिले थे और मात्र 3.3% के अंतर से उन्होंने 39,745 मत प्राप्त करने वाले मुकेश कुमार यादव को हरा दिया था. उस चुनाव में IND से खड़ी हुईं मंजू अग्रवाल को 29,671 वोट मिले थे.
2020 के चुनावी आंकड़े
शेरघाटी विधानसभा सीट से 2020 में मंजू अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 61,804 वोट प्राप्त हुए थे. 2015 का चुनाव हारने के बाद उन्होंने विनोद प्रसाद यादव को पीछे छोड़ा. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) से खड़े हुए विनोद प्रसाद को 45,114 वोट मिले थे. इस बार देखना होगा कि LJP(RV) के उदय कुमार सिंह और RJD के प्रमोद वर्मा में से कौन जीतता है.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines