हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Exit Poll Results: 'एग्जिट पोल दबाव में लाए गए ताकि…', वोटिंग के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार में 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आने हैं। इससे पहले कई रिपोर्ट के एग्जिट पोल आए हैं। इसमें एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एग्जिट पोल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं। अब 14 नवंबर को रिजल्ट आने वाला है। इससे पहले बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिसमें एनडीए को बढ़त का दावा किया गया है। इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पहला बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस वार्ता करके कहा कि जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हैं, उनके दवाब में ये सर्वे लाए गए हैं। अगर सैंपल साइज पूछा जाए तो कोई नहीं बता पाएगा।

आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार वे (एनडीए) वोटों की गिनती को धीमा करने के सभी प्रयास करेंगे। वे जिला मुख्यालयों में भय पैदा करेंगे। वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे जहां बम विस्फोट होता है। लेकिन वे लोकतंत्र की हत्या करने के लिए बिहार के सभी जिलों में एक सैन्य झंडा मार्च निकालेंगे ताकि लोगों में डर हो।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Exit Poll Results 2025: एग्जिट पोल के नतीजे कब-कब हुए फेल? लिस्ट में बिहार से साथ दिल्ली का नाम

विज्ञापन

कहा कि 2020 के चुनावों में भी लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया था। लेकिन बेईमानी हुई और सिर्फ 12,000 वोटों का अंतर था। इस बार, हम क्लीन स्वीप करेंगे। महागठबंधन भारी जीत दर्ज करेगा। इस बार, हमारे लोग डरेंगे नहीं। वे वोट चोरी रोकेंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और जो भी बलिदान देने की जरूरत होगी, करेंगे। लेकिन इस बार बेईमानी नहीं होने दी जाएगी।

एग्जिट पोल को खारिज करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएमओ जो तय करता है, अमित शाह चैनलों के लिए जो लिखते हैं, वही मीडिया चलाता है। 2020 के चुनावों की तुलना में इस बार 72 लाख ज्यादा लोगों ने वोट दिया है। कहा कि ये वोट नीतीश कुमार को बचाने के लिए नहीं, बल्कि सरकार बदलने के लिए थे। यह बदलाव के लिए वोट है। सरकार बदलने जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पप्पू यादव-जीतनराम मांझी और… बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में दांव पर लगी है 4 दिग्गजों की साख

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola