---विज्ञापन---

बिहार

बिहार दौरे पर राहुल गांधी, जानें क्या है पार्टी का प्लान

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 जनवरी, यानी आज, पटना आएंगे। इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

Rahul Gandhi Bihar Visit (सौरभ कुमार): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस नेता राहुल का आज बिहार दौरे पर हैं। पटना में आज राहुल गांधी का गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। राहुल गांधी पटना में लगभग 6 घंटे रहेंगे। दिल्ली से 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर आने के बाद वे सीधे बापू सभागार जाएंगे।

यहां अलग-अलग सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे। बापू सभागार में वे दो घंटे रहेंगे। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सदाकत आश्रम में भी वे करीब दो घंटे रहेंगे।

---विज्ञापन---

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बिहार यात्रा

लोकसभा चुनाव के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा है। राहुल गांधी का बिहार आगमन ऐसे समय में हो रहा है जब महा गठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर रस्साकशी चल रही है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि सदाकत आश्रम में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ 2 घंटे बिताएंगे, उस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के स्टैंड पर चर्चा होगी। राहुल गांधी अपने नेताओं को चुनाव को लेकर गाइड करेंगे और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत के लिए टिप्स देंगे।

राहुल गांधी के बिहार आने से सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर राजद स्वागत कर रही है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा सांसद मीसा भारती ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्हें बिहार आना चाहिए। अच्छी बात है, हम लोग उनका स्वागत करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार बार-बार आना चाहिए।

---विज्ञापन---

वहीं, जेडीयू ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने तंज कसा है कि राहुल गांधी को बिहार आने से कोई फायदा नहीं होगा। अशोक चौधरी के अनुसार, जब राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, तो कांग्रेस नेताओं को उम्मीद थी कि कांग्रेस बिहार में अपने पैरों पर खड़ी होगी। क्योंकि बिहार में कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं है।

विपक्ष पर कांग्रेस ने किया पलटवार

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने नहीं, बल्कि कांग्रेस सुरक्षा के लिए बिहार आ रहे हैं। क्योंकि बिहार में कांग्रेस पार्टी का जनाधार लंबे समय से गायब है। इसलिए राहुल गांधी चाहते होंगे कि कांग्रेस जिंदा हो, इसलिए वह बिहार आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

इस पर कांग्रेस ने पटवार किया है और पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौर ने मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें पहचान दिलाई। अशोक चौधरी ही नहीं, उनके पिताजी महावीर चौधरी को भी कांग्रेस ने ही पहचान दिलवाई थी और आज उसी कांग्रेस पर अशोक चौधरी आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  बिहार में CM नीतीश कुमार को झटका, पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल RJD में शामिल

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2025 12:20 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola