हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar Election Result 2025: राघोपुर सीट पर किसने दी तेजस्वी यादव को कड़ी टक्कर? एक समय पर फंस गया था मामला

raghopur election result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चुनावी नतीजों में महागठबंधन को करारा झटका लगा है और NDA भारी मतों से जीत की ओर बढ़ रही है. वहीं, दूसरी ओर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को बीजेपी के सतीश कुमार यादव से कड़ी टक्कर मिल रही है. खबर लिखे जाने तक तेजस्वी यादव 13,367 वोटों से आगे चल रहे हैं.वहीं, भाजपा के सतीश कुमार कुछ ही वोटों से पीछे हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं सतीश कुमार जो तेजस्वी यादव को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

विज्ञापन

कौन हैं सतीश कुमार यादव?

बीजेपी नेता सतीश कुमार यादव जिला पार्षद हैं और यादव समाज से आते हैं. उन्होंने अपना करियर आँजेगी से शुरू किया था, लेकिन 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में चले गए थे. उन्होंने 2005 में राघोपुर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वह उनसे हार गए थे. हालांकि, 2010 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राबड़ी देवी को 13,006 वोटों के अंतर से हराया था.

2015 में जेडीयू के महागठबंधन में शामिल होने के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद राघोपुर सीट आरजेडी के खाते में चली गई. हालांकि, सतीश कुमार बीजेपी के लिए यह हाई-प्रोफाइल सीट जीतने में असफल रहे और 22,733 वोटों से हार गए.

विज्ञापन

इसके बाद साल 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर राघोपुर से अपनी किस्मत आजमाई और तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन 38,174 वोटों के अंतर से हार गए. सतीश कुमार यादव लंबे समय से राघोपुर में सक्रिय रहे हैं और लालू परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ते रहे हैं.इस बार के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सतीश कुमार तेजस्वी यादव को टक्कर दे रहे हैं.

आरजेडी का गढ़ है राघोपुर सीट

बिहार की चर्चित राघोपुर सीट लंबे समय से आरजेडी और लालू प्रसाद यादव के परिवार का गढ़ रही है. 1995 और 2000 के चुनावों में लालू यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. जबकि उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने 2000 के उपचुनाव और 2005 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी. 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bihar Election Result 2025: चनपटिया से चुनाव लड़ रहे यूट्यूबर मनीश कश्यप का क्या हुआ, जीते या हारे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola