Bihar Election Result 2025: चनपटिया से चुनाव लड़ रहे यूट्यूबर मनीश कश्यप का क्या हुआ, जीते या हारे?

Chanpatia Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान दो चरणों में हुए थे. जिसके बाद आज यानी 14 नवंबर को ही मतों की गिनती शुरू हो गई है. सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. इस बीच शुरुआती रुझानों के अनुसार, बिहार में NDA एक बार फिर से सत्ता में वापसी करती हुई नजर आ रही है.

MANISH (1)

Chanpatia Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान दो चरणों में हुए थे. जिसके बाद आज यानी 14 नवंबर को ही मतों की गिनती शुरू हो गई है. सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. इस बीच शुरुआती रुझानों के अनुसार, बिहार में NDA एक बार फिर से सत्ता में वापसी करती हुई नजर आ रही है. वहीं, चुनावों के दौरान यूट्यूबर से नेता बने मनीश कश्यप भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. मनीष कश्यप बिहार की चनपटिया सीट से चुनावी मैदान में थे. चनपटिया सीट पर भी वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों की बात करें तो मनीष कश्यप चनपटिया सीट से काफी पीछे चल रहे हैं.

विज्ञापन

किसे कितने मिले वोट?

जन सुराज पार्टी ने चनपटिया सीट ने मनीष कश्यप को टिकट दिया था और मनीष इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक चनपटिया सीट से मनीष कश्यप को 23483 वोट मिले हैं. वहीं, अन्य प्रमुख नेताओं की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी से भाजपा के उमाकांत सिंह को 61,517 वोट मिले हैं और वो सबसे आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस के अभिषेक रंजन को 59,811 वोट मिले हैं और रंजन बीजेपी के उमाकांत सिंह को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

बिहार में आज मतगणना

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ था. दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है. कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की जनता ने छप्पर फाड़ कर मतदान किया. इसके अलावा आज नतीजों का दिन है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है. हालांकि यह भी थोड़ी ही देर में तय हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ