Live Updates
Rafiganj Election Result 2025 Live: JDU के प्रमोद कुमार सिंह ने दर्ज की शानदार जीत
रफीगंज विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमोद कुमार सिंह दो बार फेल होने के बाद आखिरकार जीत दर्ज करने में सफल रहे. JDU के प्रमोद कुमार सिंह को कुल 107120 वोट मिले और उन्होंने RJD के गुलाम शाहिद को 11922 वोटों से हराया. वहीं, गुलाम शाहिद को 95198 वोट मिले.
Rafiganj Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.
Rafiganj Election Result 2025 Live: RJD के गुलाम शाहिद आगे
रफीगंज में अभी भी मतगणना जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, RJD के डॉक्टर गुलाम शाहिद 7 राउंड की काउंटिंग के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमोद कुमार सिंह से 436 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Rafiganj Election Result 2025 Live: RJD के गुलाम शाहिद आगे
रफीगंज में वोटों की गिनती जारी है. फिलहाल RJD के डॉक्टर गुलाम शाहिद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमोद कुमार सिंह से आगे चल रहे हैं.
Rafiganj Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?
2020 के बिहार चुनाव में रफीगंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद नेहालुद्दीन ने जीत दर्ज की थी. उन्हें चुनाव में 63,325 वोट मिले थे. उन्होंने IND के प्रमोद कुमार सिंह को पछाड़ा था, जिन्हें 53,896 मत मिले थे.
Rafiganj Election Result 2025 Live: वोटों की गितनी जारी
बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.
Rafiganj Election Result 2025 Live: रफीगंज में कौन मारेगा बाजी?
रफीगंज विधानसभा सीट पर RJD के डॉक्टर गुलाम शाहिद और जनता दल यूनाइटेड के प्रमोद कुमार सिंह के बीच सीधी टक्कर है. RJD ने पिछला चुनाव जीता था, लेकिन इस बार JDU से कड़ा मुकाबला है. अब देखना होगा कि 2020 की तरह 2025 में भी RJD का दबदबा रहेगा या JDU के प्रमोद कुमार सिंह दो बार फेल होने के बाद आखिर विधायक बनने में सफल होंगे.
Rafiganj Election Result 2025 Live Updates: बिहार की रफीगंज विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिंह ने बड़ी जीत हासिल की है. दो बार लगातार हार का सामना करने के बाद प्रमोद कुमार सिंह ने इस बार अपने मजबूत चुनावी अभियान और जमीनी संपर्क की बदौलत जीत दर्ज की. उन्हें कुल 107120 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गुलाम शाहिद को 11,922 वोटों के अंतर से हराया. गुलाम शाहिद को 95,198 वोट ही मिले.
रफीगंज विधानसभा सीट के उम्मीदवार
रफीगंज विधानसभा सीट पर RJD के डॉक्टर गुलाम शाहिद और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमोद कुमार सिंह के बीच सीधी टक्कर है. RJD ने पिछला चुनाव जीता था लेकिन JD(U) को इस बार हल्के में लेना गलती होगी. इस सीट के लिए चुनाव में जागरूक जनता पार्टी के राहुल कुमार, बहुजन समाज पार्टी की सुमन कुमारी और जन सुराज पार्टी के विकास कुमार सिंह भी चुनाव में खड़े हुए हैं. हालांकि, RJD और JDU के बीच कड़ा मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.
यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…
पिछले दो विधानसभा चुनाव के आंकड़े
| साल | विजेता पार्टी | विजेता प्रत्याशी | विजेता के वोट | प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टी | प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी |
| 2020 | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | मोहम्मद नेहालुद्दीन | 63,325 | IND | प्रमोद कुमार सिंह |
| 2015 | जनता दल यूनाइटेड (JDU) | अशोक कुमार सिंह | 62,987 | LJP | प्रमोद कुमार सिंह |
2020 में हुए रफीगंज विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद नेहालुद्दीन ने जीत दर्ज की थी. उन्हें चुनाव में 63,325 वोट मिले थे. उन्होंने IND के प्रमोद कुमार सिंह को पछाड़ा था, जिन्हें 53,896 मत मिले थे. 2015 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के अशोक कुमार सिंह का पलड़ा भारी रहा था, जिन्होंने 62,987 वोट प्राप्त किए थे.
उन्होंने 9615 वोट के अंतर से LJP के प्रमोद कुमार सिंह को हराया था. उन्हें कुल 53,372 वोट मिले थे. अब ये देखना रोचक रहेगा कि 2020 की तरह 2025 में भी राष्ट्रीय जनता दल का दबदबा रहेगा, या जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमोद कुमार सिंह दो बार फेल होने के बाद आखिर विधायक बनने में सफल होंगे.
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines