हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'चार दिन से बीवी के साथ सोए थे क्या...', जब सांसद पप्पू यादव को JE पर आया गुस्सा, फोन पर लगाई डांट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे जेई को डांट लगाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Pappu Yadav Viral Video: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। पप्पू यादव अपने ठेठ देशी अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं से भी रूबरू होते रहते हैं। इसी क्रम में रूपौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे। इस दौरान उनको ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार दिन से बिजली नहीं है। इसके बाद पप्पू यादव ने तुरंत जेई को फोन लगाया।

बता दें कि बिहार के कई जिले इन दिनों बाढ़ से गिरे हैं। बाढ़ के कारण लोग खुले आसमान में रात काटने को मजबूर है। इस बीच सांसद पप्पू यादव भी क्षेत्र के दौरे पर थे। जब ग्रामीणों ने उनको बताया कि गांव में पिछले 4 दिनों से बिजली नहीं है तो उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों से कहा कि जेई को फोन लगाइए। इसके बाद उन्होंने फोन पर जेई को जमकर डांटा।

गांव में चार दिनों से नहीं थी बिजली

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि चार दिनों से गांव में बिजली नहीं है। आप ग्रामीणों का फोन क्यों नहीं उठाते हो? इस पर जेई कहता है कि बिजली आ गई है। इस पर सांसद ने कहा कि मेरे कहने पर बिजली चालू हुई है। पिछले चार दिन से तुम कहां थे। चार दिन से बीवी के पास सोए थे क्या? ये किसकी जिम्मेदारी है। सांसद की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः पिता ने आधार कार्ड में बदलवा दी डेट ऑफ बर्थ, शादी पर युवती ने काटा बवाल, कोर्ट में प्रेमी-प्रेमिका का ड्रामा

समस्याएं जानने पहुंचे थे पप्पू यादव

सांसद के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग पप्पू यादव की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनकी भाषा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटने और समस्याएं सुनने पहुंचे थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः लालू यादव के करीबी इस नेता की बढ़ीं मुश्किलें, किसी भी समय हो सकती है गिरफ्तारी; जानें मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola