News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bihar Chunav Manthan 2025: मंथन 2025 के मंच से बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने सभी सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर में अनुभव की कमी है. उन्होंने कहा कि मैं तो राजनीति में था ही नहीं, मेरा राजनीतिक जन्म ही नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लिए हुआ है. लालू यादव ने मेरा घर तुड़वा दिया, मेरे घर के 22 लोग जेल में रहे. उन्होंने प्रशांत किशोर पर कहा कि सिर्फ बिहारी होना बिहार नहीं होता है. उन्होंने अपनी पढ़ाई को लेकर किए गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि जिन्हे जानकारी लेनी हैं, वो विश्वविद्यालय से ले सकता है. मेरी ओर से एफेडेविट दिया गया है.
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मैं बिहार की राजनीति में साफ सुथरी राजनीति करने आया हूं. कोई गड़बड़झाला नहीं है. उन्होंने उन पर लगे आरोपों को लेकर कहा कि यदि एक भी आरोप सिद्ध होता है, तो आधा घंटें में इस्तीफा देकर घर चला जाउंगा. उन्होंने प्रशांत किशोर पर कहा कि वे आए थे तो हमे लगा था कि कुछ बड़ा होगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘कह रहे थे नया बिहार बनाएंगे, अपराधी को बगल में बैठाएंगे और भ्रष्टाचारियों के साथ जीवन बढ़ाएंगे, यही है जनस्वराज’.
उन्होंने कहा कि इस देश में गांधी परिवार सुपर पावर रहें हैं. लेकिन इस पर चर्चा नहीं होती. इस देश को बदलना है देश में सुशासन और सुचिता के प्रतिक नरेन्द्र मोदी आए हैं और उन भी आरोप लगें हैं. वहीं बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे की बात पर उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार का रहना जरूरी है. बिहार में आज लॉ एंड ऑर्डर का राज है. महिलाएं रात के समय में निडर होकर कहीं भी जा सकती हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।