News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
PM Modi Bihar Visit: विधानसभा चुनाव पास आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5वां बिहार का दौरा तय हो गया है। आने वाले 20 जून को पीएम मोदी अपने बिहार दौरे पर सीवान पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कई नई योजनाओं की सौगात भी राज्य को दे सकते हैं। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन बिहार बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और जोरशोर से आयोजन की तैयारियों में जुट गई है।
पहले भी PM मोदी 29-30 मई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए थे। उस दौरान उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो किया और बीजेपी दफ्तर में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया था। अगले दिन ही पीएम मोदी रोहतास जिले के बिक्रमगंज में करीब 50 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था, जिससे राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास को एक नया आयाम मिला।
बिहार में अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं और चुनावी रणनीति को खुद नेतृत्व दे रहे हैं। बीजेपी भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है और पीएम मोदी की सक्रियता से साफ है कि पार्टी बिहार में एक बार फिर से सत्ता में वापसी की तैयारी में जुट गई है। अब सीवान में होने वाली जनसभा को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इसे आगामी चुनाव के लिहाज से एक अहम राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत जोरों पर है। देश में दो चरणों में जनगणना के ऐलान के बाद बिहार में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा कि सीएम नीतीश महागठबंधन सरकार में बढ़ाई गई 65 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को केंद्र की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने में घोर विफल रहे हैं। बाकी जो हमने करना है वो हम करेंगे। दलित-आदिवासी, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्गो का वोट लेकर आरएसएस और बीजेपी की पालकी ढो रहे अवसरवादी नेताओं को बिहार की जनता के साथ अच्छे से समझेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।