हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Phulwari Election Result 2025 LIVE: फुलवारी से ख‍िला JDU के श्याम रजक का चेहरा, CPI ML (L) के गोपाल रव‍िदास को 32,549 वोटों से हराया

Phulwari Election Result 2025 LIVE Update: Phulwari Election Result 2025 Live: बिहार की फुलवारी विधानसभा सीट, जो पटना जिले के अंतर्गत आती है, पर 6 नवंबर को मतदान हुआ और 14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की गई. चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, इस सीट से JDU के श्याम रजक विजयी रहे. उन्होंने CPI ML (L) के गोपाल रवि दास को 32,549 वोटों से हराया.

विज्ञापन

Live Updates

21:18 (IST) 14 Nov 2025

Phulwari Election Result 2025 LIVE Updates: फुलवारी से JDU के श्याम रजक 1,26,194 वोटों से हुए विजयी

फुलवारी विधानसभा सीट से JDU के श्याम रजक मतगणना रेस जीत चुके हैं.

श्याम रजक (JDU) – 1,26,194

गोपाल रवि दास (CPI ML) – 93,645

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, JDU के श्याम रजक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी CPI ML के गोपाल रवि दास से 32,549 वोटों से हराया।

16:22 (IST) 14 Nov 2025

Phulwari Election Result 2025 LIVE Updates: फुलवारी से JDU के श्याम रजक जीत की ओर अग्रसर, 10,381 वोटों से आगे

फुलवारी विधानसभा सीट से JDU के श्याम रजक मतगणना की रेस में अब सबसे आगे चल रहे हैं।

श्याम रजक (JDU) – 79,281

गोपाल रवि दास (CPI ML) – 68,900

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, JDU के श्याम रजक अपने निकटतम प्रतिद्वंदी CPI ML के गोपाल रवि दास से 10,908 वोटों से आगे चल रहे हैं।

13:07 (IST) 14 Nov 2025

Phulwari Election Result 2025 LIVE Updates: फुलवारी से श्याम रजक पिछड़े, गोपाल रवि दास को बढ़त

फुलवारी सीट पर मतगणना अभी भी जारी है, लेकिन कई राउंड की गिनती के बाद अब से JDU श्याम रजक पीछे हो गए हैं, जबकि CPI ML के गोपाल रवि दास बढ़त बनाए हुए हैं।

गोपाल रवि दास (CPI ML) - 39,317

श्याम रजक (JDU) - 35,738

11:09 (IST) 14 Nov 2025

Phulwari Election Result 2025 LIVE Updates: फुलवारी से JDU आगे

फुलवारी विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। गिनती के चार राउंड हो चुके है। ताजा रुझानों के मुताबिक, अभी JDU के श्याम रजक अपने निकटतम प्रतिद्वंदी CPI-ML के गोपाल रवि दास से आगे चल रहे हैं।

08:42 (IST) 14 Nov 2025

Phulwari Election Result 2025 LIVE Updates: फुलवारी विधानसभा सीट की मतगणना शुरू

Phulwari Election Result 2025 LIVE Updates: फुलवारी विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में रुझान और नतीजे सामने आने लगे हैं। प्रारंभिक रुझान बेहद स्पष्ट नहीं है, क्योंकि अभी आंकड़े सामने नहीं आए हैं। श्याम रजक अपने प्रतिद्वंदी गोपाल रविदास को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं।

Phulwari Election Result 2025 LIVE Update: बिहार की फुलवारी विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. इसकी आधिकारिक घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला JDU के श्याम रजक और CPI ML (L) के गोपाल रवि दास के बीच रहा. श्याम रजक ने गोपाल रवि दास को 32,549 वोटों से हराया. आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से फुलवारी विधानसभा का सीट क्रमांक 188 है, जो पटना जिले के अंतर्गत आती है.

श्याम रजक अलग-अलग पार्ट‍ियों से जीत हास‍िल करते रहे हैं. वह छह बार विधायक रह चुके हैं. एक बार जनता दल, तीन बार राजद और दो बार जदयू के टिकट पर उन्‍होंने जीत हास‍िल की है. इस बार साल 2025 में भी वे 7वीं बार व‍िधायक बनने में कामयाब रहे हैं.

फुलवारी जिसे फुलवारी शरीफ भी कहा जाता है, मुस्लिम समुदाय के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है क्योंकि यह इस्लामी शिक्षा और सूफी परंपरा का केंद्र रहा है.

विज्ञापन

2020 के व‍िधानसभा चुनाव नतीजे

साल 2020 में यहां से सीपीआई(एमएल)(एल) के गोपाल रव‍िदास ने 91124 वोटों के साथ जीत हास‍िल की थी. 2020 के आंकड़ों के अनुसार, फुलवारी में 23.45 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 14.9 प्रतिशत मुस्लिम वोटर थे. यह सीट एक ग्रामीण प्रधान क्षेत्र है, जहां केवल 26.33 प्रतिशत मतदाता शहरी क्षेत्र से आते हैं. 2020 में यहां कुल 3,64,523 मतदाता थे, जिनमें से 57.38 प्रतिशत ने ही मतदान किया. 2024 लोकसभा चुनावों में यह संख्या बढ़कर 3,84,189 हो गई.

विज्ञापन

अगर मतदाताओं के रुझान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है, तो यह सीट राजद-नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के पक्ष में जा सकती है. हालांकि, अगर अंदरूनी मतभेद उभरते हैं, तो यह सीट हाथ से फिसल भी सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola