Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

नीट छात्रा मौत केस: धमकी भरे पत्र पर बड़ा खुलासा, परिवार के सदस्य पर शक

पटना के चर्चित नीट छात्रा मौत मामले में धमकी भरे पत्र की एफएसएल जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, पत्र की लिखावट परिवार के एक सदस्य से मेल खाई है. पुलिस अब संबंधित सदस्य से पूछताछ की तैयारी में है, जांच एजेंसियां मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Feb 19, 2026 14:57

पटना के चर्चित नीट छात्रा मौत मामले में पुलिस सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आई है. मृतक छात्रा के घर मिले कथित धमकी भरे पत्र की जांच में अहम खुलासा हुआ है. फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की जांच में पत्र की लिखावट परिवार के ही एक सदस्य की हैंडराइटिंग से मेल खाने की बात सामने आई है.

सूत्रों के अनुसार, धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस को मामले में संदेह हुआ था. इसके बाद पुलिस ने परिजनों से हस्ताक्षर और लिखावट के नमूने लिए थे, जिन्हें जांच के लिए एफएसएल भेजा गया. अब एफएसएल रिपोर्ट में पत्र की लिखावट का मिलान परिवार के एक सदस्य से होने की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस अब संबंधित परिवार सदस्य से विस्तृत पूछताछ की तैयारी में है. जांच एजेंसियों को आशंका है कि एसआईटी और सीबीआई की जांच को भटकाने के उद्देश्य से इस तरह का पत्र तैयार किया गया हो सकता है.

---विज्ञापन---

छात्रा के गांव स्थित घर पर ऐसे धमकी भरे पत्र शनिवार और फिर सोमवार को फेके गए थे. जिसमे लिखा था “ज्यादा न बन सब मारा जायेगा..सब के जान मारेंगे ” जबकि दूसरे पत्र में लिखा था “न मानोगे.. बेटी गई अब बेटा भी मरेगा दो दिन में…” हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एजेंसियां हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 19, 2026 02:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.