Patna Bomb Blast : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में दो गुट भिड़ गए और एक दूसरे पर बम फेंके, जिससे यूनिवर्सिटी कैंपस में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस दौड़-दौड़ी पहुंची। इस बमबाजी में कार के परखच्चे उड़ गए।
पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में बुधवार सुबह किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों गुटों के लोगों ने दिनदहाड़े एक-दूसरे पर बम फेंके। बमबाजी की घटना से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया। बमबाजी से कई जगहों पर धुआं उठता नजर आया।
यह भी पढ़ें : Bihar News: रोजगार देने में बिहार अव्वल, कम हो रहा पलायन; 50 लाख रोजगार का लक्ष्य होगा पूरा
बमबाजी से कैंपस में मची भगदड़
बमबाजी के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में भगदड़ मच गई। स्टूडेंट्स और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी आनन-फानन में यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि विवाद की असली वजह क्या है?
दो गुटों में हुआ विवाद
विवाद स्टूडेंट्स के दो गुटों के बीच हुआ। स्टूडेंट्स ने दरभंगा हाउस की दीवार पर बम फेंके। इस घटना से यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी कारों के परखच्चे उड़ गए। पीरबहोर थाने की पुलिस मामले की जांच कर पता लगा रही है कि दोनों गुटों के बीच झड़प की असली वजह क्या है?
यह भी पढ़ें : शाम होते ही जगमग होंगे बिहार के गांव, ऊर्जा भंडारण प्रणाली के विकास के लिए सरकार ने लिया ये फैसला
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
17 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines