हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Patna News: टैंकर चालक की एक चूक के कारण 8 जिंदगियां खत्म, गंगा स्नान कर लौट रहे थे गांव

Patna Accident: बिहार में पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में गंगा स्ननान से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की हादसे में मौत हो गई। हादसा, अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास टैंकर और ऑटो की टक्कर से हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और देखने वालों की चीखें निकल गईं।

विज्ञापन

Patna Accident: भादप्रद अमावस्या पर टैंकर चालक की एक चूक के कारण आठ जिंदगियां खत्म हो गई। सवारियों के भरे टेंपो को सामने से आता देख तेज रफ्तार टैंकर के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो को सीधी टक्कर मारकर भाग निकला। हादसा, पटना के दरियावां-हिलसा हिल्स स्टेट हाईवे पर हुआ। मरने वाले सभी 8 लोग टेंपो पर सवार थे।

बिहार में गंगा स्नान कर लौट रहे सवारियों से भरे टेंपो को अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोग की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में 7 महिलाएं, एक पुरुष है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शाहजहांपुर थाना पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक ही गांव के रहने वाले थे लोग

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित रेरी मलमा गांव के लोग आज सुबह फतुहां में गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने टेंपो को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और महिलाओं के शव सड़क पर बिखर गए। हादसे को देखते ही प्रत्यक्षदर्शियों की चीखें निकल गईं। हादसे में 7 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन

सुबह 6 बजे की घटना, टैंकर चालक फरार

प्रत्दक्षदर्शी राजीव रंजन के मुताबिक, सुबह 6 बजे के करीब घटना हुई। मरने वाले एक ही गांव मलामा के रहने वाले थे, हालांकि अलग-अलग परिवारों से थे और 4-5 लोगों को घायल बताया जा रहा है। गलती टैंकर वाले की है जो दूसरी तरफ से आया और टेंपो को टक्कर मारते ही भाग निकला। प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: बिहार में जलती बस से कूदे यात्री, पटना के गांधी सेतू पर खतरे में पड़ी 60 की जिंदगी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola