Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान, निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष लगभग तय

बिहार में कई दिनों से चल रहे जेडीयू में भूचाल का अंत होने वाला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर लगाए जा रहे कयास थम जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नीतीश कुमार का इकलौता नामांकन भरा है। जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 24, 2026 13:19

बिहार में जेडीयू में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही उठापटक खत्म हो गई है। नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन भरा था। मंगलवार सुबह 11 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय था। अब वह खत्म हो गया है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक मात्र नामांकन नीतीश कुमार का रह गया है। इससे उनका निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का निर्वाचन पत्र जारी करेंगे। इस मौके पर संजय झा और लल्लन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यालय में मौजूद रहेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री बनेंगे? BJP का CM और JDU के 2 डिप्टी CM, क्या होगा बिहार में नई

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार के राज्य सभा में जाने के फैसले ने पूरे बिहार की राजनीति को हिला दिया था। अन्य पार्टियां तो दूरी की बात खुद जेडीयू नेताओं को नीतीश कुमार का यह फैसला हजम नहीं हुआ था। पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राज्य सभा जाने की चर्चा थी लेकिन अचानक नीतीश ने राज्य सभा जाने का ऐलान कर दिया। नीतीश के इस फैसले के बाद जेडीयू के अध्यक्ष पर कयास तेज हो गए। हालांकि नीतीश कुमार ने संकेत दिए थे कि वे दिल्ली से ही पार्टी को देखते रहेंगे।

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने लल्लन सिंह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के साथ बैठक शुरू कर दी थी। ऐसे में माना जा रहा था कि निशांत कुमार अब जेडीयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सामने आ सकते हैं। गत ईद के त्योहार में निशांत अपने पिता की जगह पटना के गांधी मैदान पहुंचे थे। आखिरकार पार्टी की कमान फिलहाल नीतीश कुमार ने अपने पास ही रखी।

यह भी पढ़ें: नीतीश के दिल्ली मूव की चर्चा तेज, पसंदीदा अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर

First published on: Mar 24, 2026 12:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.