नीतीश कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी में गुटबाजी तेज, नाराज 12 विधायकों ने की बैठक

Bihar Nitish Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से बीजेपी विधायकों का एक गुट नाराज हो गया है। इन नाराज विधायकों की रविवार को बीजेपी विधायक राजू सिंह के सरकारी आवास पर बैठक हुई।

bihar nitish kumar cabinet expansion Deputy CM Samrat Chaudhary Vijay Sinha BJP

Bihar Nitish Kumar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

Bihar Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी में गुटबाजी तेज हो गई है। कई विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नाराज 12 विधायकों ने अलग से बैठक भी की है। यह बैठक बीजेपी विधायक राजू सिंह के सरकारी आवास पर हुई थी। विधायकों का कहना है कि सरकार बनाने में विधायकों की भूमिका होती है, लेकिन उन्हें उनके मुताबिक जगह नहीं मिली।

विज्ञापन

‘मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज हैं विधायक’

दरभंगा के अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव का कहना है कि सरकार के गठन में विधायकों की भूमिका अहम होती है, लेकिन 15 में से 9 विधायकों को ही मंत्री बनाया गया है। वहीं, 6 एमएलसी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, जिससे विधायकों में नाराजगी है। हालांकि, मिश्री लाल यादव की बात करें तो फ्लोर टेस्ट के दौरान भी उनके बगावत की बात सामने आई थी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बीजेपी विधायक फिर से अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

विज्ञापन

बिहार मंत्रिमंडल में 21 नए चेहरों को किया गया शामिल

बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार 14 मार्च को हुआ, जिसमें 21 नए चेहरों के साथ कुल 30 मंत्री बनाए गए, जिसके बाद रविवार यानी 16 मार्च को नाराज विधायकों की बैठक साहेबगंज विधायक राजू सिंह के सरकारी आवास पर हुई। राजू सिंह ने नाराज विधायकों के साथ डिनर का कार्यक्रम रखा था, जिसमें कुल 12 विधायक शामिल हुए।

विज्ञापन

बिहार में किन-किन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ?

बिहार में मंत्री पद की शपथ लेने वालों में रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, नीतीश मिश्रा, लेशी सिंह, नितिन नवीन, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, जनक राम, केदार प्रसाद गुप्ता, हरी सहनी, कृष्णनंद पासवान और सुरेंद्र मेहता शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ