Bihar News: अक्सर आपने देखा होगा कि सांप के काटने के कारण इंसान की मौत हो जाती है। लेकिन कभी ये नहीं सुना होगा कि इंसान के काटने के कारण सांप की मौत हो जाए। लेकिन बिहार के नवादा में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां सांप के काटने के कारण युवक की मौत नहीं हुई। बल्कि युवक के काटने से सांप की जान चली गई। जिस युवक को सांप ने काटा, वह अजीब टोटका बता रहा है। इस युवक का कहना है कि अगर आपको सांप 2 बार काट लेता है तो बदले में उसे 3 बार काट लीजिए। वह मर जाएगा और आपको ऊपर जहर का असर नहीं होगा। यानी आपकी जान को कोई खतरा नहीं होगा।
युवक गुस्से में आ गया और आपा खो बैठा
दरअसल सांप ने युवक को काट लिया था। जिसके बाद युवक गुस्से में आ गया और उसने भी सांप को काट लिया। जिसके बाद सांप ने मौके पर ही दम तोड़ लिया। वहीं, युवक को आसपास के लोग रजौली के अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई। बता दें कि रजौली थाना एरिया के साथ लगते जंगली इलाके में इन दिनों रेलवे की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। रात के समय मजदूर अपने कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान संतोष लोहार नामक युवक को एक सांप ने दो बार डस लिया। संतोष लोहार की नींद खुल गई और उसने गुस्से में आकर सांप को लोहे के सरिये से दबोच लिया। इसके बाद उस सांप को तीन बार काटा। जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक मूल रूप से झारखंड के लातेहार जिले के पांडुका का रहने वाला है। युवक ने कहा कि मेरे गांव में एक टोटका है। अगर आपको सांप एक बार काटे तो उसे छोड़ें नहीं। बदले में आप 2 या 3 बार काट लीजिए। इससे सांप मर जाएगा और उसके जहर का असर आपके ऊपर नहीं होगा। युवक का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, लोगों का कहना है कि सांप जहरीला नहीं होगा। अगर जहरीला होता तो युवक की जान जा सकती थी।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines