Patna News: बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच के आयोजन का रास्ता अब साफ़ हो गया है। बिहार सरकार द्वारा ऐतिहासिक नगरी राजगीर में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को रख-रखाव करने, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को सौंप रही है। मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में खेल विभाग द्वारा इस स्टेडियम को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को सौंपने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी गई है।
राजगीर के क्रिकेट स्टेडियम का संचालन करेगा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि राजगीर में नवनिर्मित राज्य खेल अकादमी-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) से सम्बद्ध बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को रख-रखाव और संचालन के लिए सौंपने की मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति दे दी है। अब इस स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि राज्य के खिलाड़ियों के हित में मंत्रिमंडल ने कई और फैसले भी लिए हैं।
यह भी पढ़ें- 5 स्टार होटल, रिसॉर्ट, हाईवे… बिहार कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मंजूरी
खेल के क्षेत्र में बिहार ने की है प्रगति
मंत्रिमंडल की बैठक में पटना प्रमंडलीय मुख्यालय में खेल अवसंरचनाओं के निर्माण के लिए मंत्रिमंडल ने पुनपुन अंचल के डुमरी में एक सौ एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 574 करोड़, 33 लाख, 90 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। कहा कि खेल के क्षेत्र में बिहार ने व्यापक प्रगति की है। खेल अवसंरचना के निर्माण से राज्य में खेल प्रतियोगिताओं का बड़े स्तर पर आयोजन किया जा सकेगा। साथ ही युवाओं को स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होने बताया कि बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली, 2023 के अनुसार उनकी योग्यता, प्रदर्शन और उपलब्धियों के आधार पर विभिन्न वेतनमानों में की जाएगी। साथ ही अब हर साल किसी भी खेल विधा में मूलरूप से बिहार के रहने वाले 5 पुरुष और 5 महिला खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप 2025, आठ टीमें लेंगी हिस्सा
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
14 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines