Bihar News: बिहार के मिथिला की प्रसिद्ध लीची अब आसमान की ऊंचाइयां छू रही है। दरभंगा एयरपोर्ट से इस साल अब तक 250 टन लीची देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हवाई मार्ग से भेजी जा चुकी है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के 120 टन की तुलना में 108% की वृद्धि को दर्शाता है, जो न केवल किसानों के लिए खुशखबरी है, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के लिए भी एक नई उम्मीद बनकर उभरी है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा संचालित एयर कार्गो सेवा ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है। ताज़े फल और सब्ज़ियों को शीघ्रता से बाजार तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस सेवा ने मिथिला के लीची किसानों के जीवन में नई ऊर्जा भर दी है।
किसानों को मिल रहा सीधा लाभ
स्थानीय किसान और कारोबारी मानते हैं कि पहले लीची को मंडियों तक पहुंचने में लंबा समय लगता था, जिससे गुणवत्ता पर असर पड़ता था और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था। लेकिन अब हवाई परिवहन के माध्यम से लीची सीधे बाजारों तक पहुंच रही है।स्थानीय किसान शशिकांत कहते हैं,पहले ट्रांसपोर्ट में देरी और नुकसान होता था। अब लीची दरभंगा एयरपोर्ट से सीधा फ्लाइट से जाती है, जिससे ताज़गी बनी रहती है और दाम भी बेहतर मिलते हैं।
बढ़ी है मांग, बढ़ी है कमाई
देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के साथ-साथ अब संयुक्त अरब अमीरात और खाड़ी देशों से भी दरभंगा लीची की मांग बढ़ी है। इस वर्ष की शुरुआत से ही एयर कार्गो के ज़रिए नियमित शिपमेंट भेजे जा रहे हैं, जिससे लीची की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग को भी बल मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: बिहार में बढ़ेगी पेंशन, बनेगा भव्य माता सीता मंदिर, डिप्टी सीएम ने की बड़ी घोषणा
विकास को मिल रही उड़ान
दरभंगा एयरपोर्ट अब सिर्फ एक यात्री टर्मिनल नहीं, बल्कि आर्थिक विकास का केंद्र बनता जा रहा है। इस पहल से न केवल किसानों को फायदा मिल रहा है, बल्कि पैकिंग, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
16 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines