Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजधानी पटना में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्य परिषद की बैठक हुई। बापू सभागार में हुई इस बैठक में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मंगनी लाल मंडल शामिल हुए। इनके अलावा पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मंगलीलाल मंडल घोषित किया गया। राजद के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तनवीर हसन ने लालू प्रसाद यादव के हाथों मंगनी लाल मंडल को प्रमाण पत्र दिया। इसी के साथ मंगलीलाल मंडल ने अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है।
राज्य परिषद में 800 सदस्य
बता दें कि मंगनीलाल मंडल राष्ट्रीय जनता दल के 7वें प्रदेश अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद में 800 सदस्य हैं। इस बैठक के दौरान एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस फिल्म में तेजस्वी यादव को शेर के रूप में दिखाया गया। साथ ही बिहार के जातिगत जनगणना का क्रेडिट भी तेजस्वी को दिया गया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेजस्वी को बाघ के साथ बैठे हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि ‘शेर जो कहता है वो वचन होता है…’
यह भी पढे़ं: ‘भूंजा पार्टी के लोग रच रहे हैं साजिश…’ बिहार CM के बेटे निशांत पर तेजस्वी यादव का सनसनीखेज बयान
राज्य की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
बता दें कि चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। हाल ही में तेजस्वी यादव और मंत्री अशोक चौधरी की मौजूदगी में दो अपराधियों ने हाई सिक्योरिटी जोन में फायरिंग की थी। इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं। वहीं, इस घटना के बाद तेजस्वी यादव ने फिर से राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि ये अपराधी सत्ता संरक्षित अपराधी हैं, जो खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines