विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना में प्रबंधन विकास केंद्र (एम०डी०सी०) एवं बालिका छात्रावास का शिलापट्ट अनावरण कर तथा फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रबंधन विकास केंद्र (एम०डी०सी०) एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अच्छा बना है। प्रबंधन विकास केंद्र के नये भवन में प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताएं और बेहतर ढंग से पूर्ण की जा सकेंगी। बालिका छात्रावास के निर्माण से छात्राओं को यहां रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी जिससे उन्हें पठन-पाठन में सहूलियत होगी।
कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सह ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के निदेशक डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (बी०एस०ई०आई०डी०सी०) की प्रबंध निदेशक श्रीमती इनायत खान, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारीगण तथा ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
1600 से ज्यादा छात्र-छात्राएं नामांकित
ज्ञातव्य है कि ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना की स्थापना सन् 1973 में हुई थी। संस्थान में वर्त्तमान में प्रबंधन एवं कम्प्यूटर का कुल 10 कोर्स का संचालन किया जा रहा है जिसमें कि 1600 से ज्यादा छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। संस्थान के प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये प्रबंधन विकास केन्द्र (Management Development Centre) की स्थापना की गई है।
प्रबंधन विकास केन्द्र में प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण हॉल
प्रबंधन विकास केन्द्र में 26 कमरे हैं, जिसमें कुल 52 व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था है। प्रबंधन विकास केन्द्र में प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण हॉल, आवासीय प्रशिक्षण हेतु डायनिंग हॉल इत्यादि की व्यवस्था है। प्रबंधन विकास केन्द्र के निर्माण पर 4 करोड़ 99 लाख 97 हजार 400 रुपये की लागत आयी है। संस्थान में काफी संख्या में बालिकायें नामांकित हैं। उनकी सुविधा हेतु वातानुकूलित बालिका छात्रावास का निर्माण एवं उन्नयन कुल 4 करोड़ 99 लाख 97 हजार 400 रुपये की लागत से की गई है। इस छात्रावास में दो ब्लॉक हैं। दोनों ब्लॉक में कुल 40 कमरे एवं 8 हॉल हैं जिनमें कुल 168 छात्राओं के रहने की व्यवस्था है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
20 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines