हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Makhdumpur Elections 2025 Live: मखदुमपुर में RJD का दबदबा बरकरार, सूबेदार दास ने दर्ज की शानदार जीत

Makhdumpur Elections 2025 Result Live Updates: Makhdumpur Elections 2025 Result: मखदुमपुर विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सूबेदार दास ने कुल 74769 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने 1830 वोटों के अंतर से लोक जनशक्ति पार्टी के रानी कुमारी को हराया.

विज्ञापन

Live Updates

20:59 (IST) 14 Nov 2025

Makhdumpur Elections 2025 Live: RJD के सूबेदार दास ने दर्ज की जीत

मखदुमपुर विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सूबेदार दास ने जीत दर्ज की है. सूबेदार दास को कुल 74769 वोट मिले और उन्होंने 1830 वोटों के अंतर से लोक जनशक्ति पार्टी के रानी कुमारी को हराया. इस जीत के साथ सूबेदार दास ने मखदुमपुर सीट पर RJD का दबदबा कायम रखा.

14:15 (IST) 14 Nov 2025

Makhdumpur Elections 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.

11:23 (IST) 14 Nov 2025

Makhdumpur Elections 2025 Live: RJD के सुबेदार दास आगे

मखदूमपुर विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, RJD के सुबेदार दास आगे चल रहे हैं.

10:03 (IST) 14 Nov 2025

Makhdumpur Elections 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?

2020 में आरजेडी ने मखदुमपुर सीट से RJD के सतीश दास ने बाजी मारी थी. उन्होंने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार को हराया था. चुनाव में सतीश दास को 2020 विधानसभा चुनाव में कुल 71,571 वोट मिले थे, जबकि देंवेंद्र कुमार को 49,006 वोट मिले थे.

09:18 (IST) 14 Nov 2025

Makhdumpur Elections 2025 Live: वोटों की गिनती जारी

बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.

08:39 (IST) 14 Nov 2025

Makhdumpur Elections 2025 Live: मखदूमपुर में RJD और LJP में कांटे की टक्कर

मखदूमपुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास के बीच टक्कर है. दोनों पार्टियों ने नए उम्मीदवार को यहां से उतारा है. RJD ने सुबेदार दास को मैदान पर उतारा है, जबकि LJP ने रानी कुमारी को टिकट दिया है.

Makhdumpur Elections 2025 Result Live Updates: बिहार की मखदुमपुर विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो चुके हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सूबेदार दास ने जीत हासिल की और अपनी पार्टी का दबदबा बनाए रखा. उन्हें कुल 74,769 वोट मिले. RJD के सूबेदार दास ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की रानी कुमारी को महज 1,830 वोटों के अंतर से हराया. पिछले चुनावों में भी पार्टी की पकड़ यहां मजबूत रही है और इस बार भी मतदाताओं ने उसी भरोसे को बरकरार रखा.

उम्मीदवारों पर एक नजर

राजद ने मखदुमपुर सीट से सूबेदार दास को टिकट दिया था, जबकिल एलजेपी रामविलास पासवान ने रानी कुमारी को मैदान में उतारा था. दोनों पार्टियों ने नए उम्मीदवार को यहां से उतारा था. साल 2020 में मखदुमपुर सीट से सतीश दास को मौदान में उतारा था और उन्होंने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार को हराया था. लेकिन इस बार आरजेडी ने सतीश दास का टिकट काटकर सुबेदार दास पर भरोसा जताया है. सतीश दास को 2020 विधानसभा चुनाव में कुल 71,571 वोट मिले थे, जबकि देंवेंद्र कुमार ने 49,006 वोट प्राप्त किए थे.

मखदुमपुर विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर
सूबेदार दासराष्ट्रीय जनता दल (RJD)74,769विजेता1,830 वोट
रानी कुमारीलोक जनशक्ति पार्टी (LJP)72,939उप-विजेता

यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…

विज्ञापन

मखदुमपुर विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)

उम्मीदवार का नामपार्टीकुल वोटनेतृत्व करनावोट शेयर
सतीश दासराष्ट्रीय जनता दल (राजद)71,57122,56552.01%
देवेंद्र कुमारहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) (एचएएमएस)49,006—35.62%
व्यास मुनी दासबहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)5,025—3.65%

साल 2015 विधानसभा में इस सीट पर आरजेडी ने सूबेदार दास को मैदान में उतारा था और उन्होंने जीतन राम मांझी को 26,777 वोट से हराकर इतिहास रचा था. सूबेदार को 66,631 वोट मिले थे, जबकि जीतन राम मांझी को 39, 854 वोट प्राप्त हुए थे.

विज्ञापन

मखदुमपुर विधानसभा चुनाव परिणाम (2015)

उम्मीदवार का नामपार्टीकुल वोटनेतृत्व करनावोट शेयर
सूबेदार दासराष्ट्रीय जनता दल (राजद)66,63126,77751%
जीतन राम मांझीहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) (एचएएमएस)39,854—31%
धनंजय किशोरभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल))4,705—4%

कैसा है जातीय समीकरण?

मखदूमपुर नाम सुनकर यह मुस्लिम बहुल इलाका मालूम होता है, लेकिन हकीकत में यहां की 93.18% आबादी हिंदू है, जबकि मुस्लिम जनसंख्या केवल 6.57% है. हिंदुओं में अनुसूचित जातियां 22.1% हैं, जिनका इस सीट पर अहम योगदान रहता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola