Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार में लोजपा रामविलास की चुनावी शंखनाद, 5 जिलों में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे चिराग पासवान

Chirag Paswan On Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच लोजपा रामविलास ने चुनावी शंखनाद का आगाज कर दिया। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 5 जिलों में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। पढ़ें पटना से अमिताभ कुमार ओझा की रिपोर्ट।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 7, 2025 20:07
Chirag Paswan on Waqf Amendment Bill
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। (File Photo)

Chirag Paswan On Bihar Assembly Election 2025 : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव, राज्य में कानून व्यवस्था, राजनीतिक गठबंधनों और पार्टी की भावी रणनीतियों पर विस्तार से बात की। चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोजपा (रामविलास) के संसदीय बोर्ड द्वारा चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर पार्टी चुनाव मैदान में उतरती है तो पूरी ताकत और उत्साह के साथ लड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया कि गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है और जो लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। उन्होंने गठबंधन की एकजुटता पर पूरा विश्वास जताया। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था सुधारना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार इस दिशा में मजबूत कदम उठा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘बिहार में चुनाव हारने वाली है कांग्रेस’, राहुल गांधी के बयान पर चिराग पासवान का तंज

राहुल गांधी पर हमला

चिराग पासवान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

चुनावी तैयारियों की घोषणा

पासवान ने जानकारी दी कि पांच जिलों में रविवार से बड़े-बड़े सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें पार्टी की चुनावी तैयारियों की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर यात्रा और जनसंवेदना

चिराग पासवान ने यह भी बताया कि वे मुजफ्फरपुर जाएंगे, जहां वे हाल ही में रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ न्याय की प्रक्रिया पर निगरानी रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

संगठन को मजबूती देने की दिशा में कदम

उन्होंने कहा कि सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य न सिर्फ चुनावी तैयारी करना है, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आम जनता के बीच पार्टी की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करना भी है। चिराग पासवान की यह प्रेस वार्ता बिहार की राजनीति में आने वाले बदलावों के संकेत मानी जा रही है। अब देखने लायक होगा कि आने वाले दिनों में लोजपा (रामविलास) की भूमिका क्या होगी?

यह भी पढ़ें : Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारे पर सामने आए ये दो फॉर्मूले, चिराग के लिए कुछ भी करेगी BJP!

First published on: Jun 07, 2025 08:05 PM

संबंधित खबरें