हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jhajha Election Result 2025: दिग्गज दामोदर रावत छठी बार बने झाझा से विधायक, RJD को मिली करारी हार

Jhajha Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में आज झाझा विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. Bihar Chunav Natije 2025 पर पूरे सभी की नजरें टिकी हुई थी. राष्ट्रीय जनता दल के जय प्रकाश नारायण यादव और जनता दल यूनाइटेड के दामोदर रावत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. झाझा विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election 2025 में दामोदर रावत को जीत मिली.

विज्ञापन
Jhajha Assembly constituency

Live Updates

20:57 (IST) 14 Nov 2025

Jhajha Election Result 2025 Live: दामोदर रावत को छठी बार मिली जीत

जेडीयू के दामोदर रावत झाझा से छठी बार चुनाव जीत गए हैं. रावत ने जय प्रकाश नारायण यादव को करीबी मुकाबले में 4262 वोटों से हरा दिया. मोहम्मद इरफान ने आरजेडी का काम खराब कर दिया.

14:11 (IST) 14 Nov 2025

Jhajha Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40

12:11 (IST) 14 Nov 2025

Jhajha Election Result 2025 Live: जेडीयू के दामोदर रावत ने बड़ी बढ़त बनाई

जेडीयू के दामोदर रावत लगातार अपनी बढ़त तो बड़ा कर रहे हैं. वहीं आरजेडी के जयप्रकाश नारायण यादव अभी भी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं.

10:58 (IST) 14 Nov 2025

Jhajha Election Result 2025 Live: दामोदर रावत फिलहाल चल रहे हैं आगे

जेडीयू के दामोदर रावत शुरुआती रुझानों में बहुत आगे चल रहे हैं. वहीं आरजेडी के जयप्रकाश नारायण यादव दूसरे स्थान पर चल रहे हैं. वहीं दामोदर रावत ने बडी बढ़त बना ली है.

09:17 (IST) 14 Nov 2025

Jhajha Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना

बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.

07:56 (IST) 14 Nov 2025

Jhajha Election Result 2025 Live: जल्द ही शुरू होने वाली है वोटों की गिनती

झाझा में जल्द ही मतगणना की शुरुआत होने वाली है. इस सीट पर दामोदर रावत का दबदबा रहता है. ऐसे में यहां से एक बार फिर जेडीयू की जीत हो सकती है. हालांकि आरजेडी के जयप्रकाश नारायण यादव ने उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है.

Jhajha Election Result 2025: बिहार की जमुई जिले के झाझा विधानसभा सीट का आज फैसला आया. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर आज के दिन वोटों की गिनती हुई. झाझा विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही थी. बिहार में स्थित ये जमुई जिले की झाझा विधानसभा है और इसकी सीट पर मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के जयप्रकाश नारायण यादव और जनता दल यूनाइटेड के दामोदर रावत के बीच था. दामोदर रावत को दबदबा इस सीट पर बरकरार रहा.

झाझा Election Result 2025 

बिहार के झाझा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के जयप्रकाश नारायण यादव खड़े थी. NDA की ओर से ये सीट जनता दल यूनाइटेड के पास थी. उन्होंने यहां से मौजूदा विधायक दामोदर रावत को टिकट दिया था. दामोदर रावत पहले इस सीट से 5 बार विधायक रह चुके थे. जेडीयू के दामोदर रावत को 108317 वोट मिले. वहीं आरजेडी के जयप्रकाश नारायण यादव को 104055 वोट मिले हैं. करीबी मुकाबले में दामोदर रावत को 4262 वोटों से जीत मिली. निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद इरफान को 9578 वोट मिली. इरफान ने जयप्रकाश नारायण यादव का खेल खराब कर दिया.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

Jhajha Election Result 2020

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±%
जद(यू)दामोदर रावत76,97239.55+13.0
राजदराघवेंद्र यादव75,29338.69—
बसपाबिनोद प्रसाद यादव13,4796.93−0.06

Jhajha Election Result 2015

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
भाजपारविंद्र यादव65,53740.04
जद(यू)दामोदर रावत43,45126.55
निर्दलीयबिनोद प्रसाद यादव20,74512.67

जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण 

बिहार-झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित जमुई जिले की झाझा नाम की विधानसभा सीट है. इस सीट पर लगभग 88.89 प्रतिशत ग्रामीण वोटर हैं. वहीं 11.11 शहरी मतदाता भी हैं. झाझा विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 15.85 प्रतिशत है. जबकि अनुसूचित जनजातियों की आबादी 4.42 प्रतिशत है. वहीं मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 11.2 प्रतिशत हैं. इस सीट पर लंबे समय से NDA गठबंधन का ही दबदबा रहा है, जोकि इस बार भी बरकरार रहा. 2020 के विधानसभा के समय 3,16,049 वोटर इस सीट पर थे. जोकि 2024 लोकसभा चुनाव के समय तक बढ़कर 3,41,013 हो गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola