Live Updates
Hisua Election Result 2025 Live: बीजेपी के अनिल सिंह को मिली बड़ी जीत
बीजेपी के बिहार में बड़े नेता अनिल सिंह ने पिछले चुनाव में मिली हार के बाद धमाकेदार कमबैक किया और चौथी बार विधायक बने. अनिल सिंह ने कांग्रेस की नीतू कुमारी को 27849 वोटों से बुरी तरह से हराया.
Hisua Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40
Hisua Election Result 2025 Live: अनिल सिंह ने बड़ी बढ़त बनाई
बीजेपी के अनिल सिंह लगातार अपनी बढ़त को और बेहतर कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस की नीतू कुमारी दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं.
Hisua Election Result 2025 Live: बीजेपी के अनिल सिंह फिलहाल हैं आगे
शुरुआती रुझानों में बीजेपी के अनिल सिंह आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस की नीतू कुमारी दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. हालांकि दोनों के बीच मुकाबला टक्कर का है.
Hisua Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना
बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.
Hisua Election Result 2025 Live: जल्द होगी मतगणना की शुरूआत
हिसुआ में भी जल्द ही वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस की नीतू कुमारी लगातार दूसरी बार विधायक बनने का दावा ठोक रही हैं. उन्हें बीजेपी के अनिल सिंह से कड़ी टक्कर मिल रही है.
Hisua Election Result 2025: आज बिहार की हिसुआ विधानसभा सीट का फैसला हो गया है. बिहार में आज के दिन कुल 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हुई. हिसुआ विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित हिसुआ, नवादा जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट के लिए सीधा मुकाबला इंडियन नेशनल कांग्रेस की नीतू कुमारी और भारतीय जनता पार्टी के अनिल सिंह के बीच था. जहां अनिल सिंह को बड़ी जीत मिली.
हिसुआ Election Result 2025
बिहार के रजौली विधान सभा सीट से इंडियन नेशनल कांग्रेस की मौजूदा विधायक नीतू कुमारी थी. पिछली बार भी इस सीट से कांग्रेस के लिए नीतू कुमारी ही लड़ी थी. NDA की ओर से ये सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी. उन्होंने यहां से अनिल सिंह को टिकट दिया था. अनिल सिंह इसी सीट पर ही साल 2005, 2010 और 2015 में जीत चुके थे. इस बार उन्होंने अपना कमबैक किया है.
बीजेपी के अनिल सिंह को 95885 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस के नीतू कुमारी को सिर्फ 68036 वोट ही मिले. अनिल सिंह ने 27849 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की और चौथी बार विधायक चुने गए. निर्दलीय धर्मेंद्र कुमार को 27871 वोट मिले. इन्होंने ही मुकाबले को और धमाकेदार बना दिया.
यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे
Hisua Election Result 2020
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट | प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|
| कांग्रेस (INC) | नीतू कुमारी | 94,930 | 49.81 |
| भाजपा (BJP) | अनिल सिंह | 77,839 | 40.84 |
| बसपा (BSP) | उत्तम कुमार चौधरी | 3,696 | 1.94 |
Hisua Election Result 2015
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट | प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|
| भाजपा (BJP) | अनिल सिंह | 82,493 | 44.78 |
| जदयू (JD(U)) | कौशल यादव | 70,254 | 38.13 |
| सपा (SP) | नीतू कुमारी | 14,188 | 7.70 |
जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण
झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित नवादा जिले की हिसुआ विधान सभा एक सामान्य सीट है. इस सीट पर शहरी मतदाता की संख्या 6.64 प्रतिशत हैं. ऐसे में इस सीट पर 93.36 प्रतिशत ग्रामीण वोटर ही फैसला करने वाले हैं. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 28.07 प्रतिशत है. मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 10.7 प्रतिशत हैं. इस सीट पर लंबे समय से कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर देखने को मिलती है. 2020 के विधानसभा के समय 3,77,781 वोटर इस सीट पर थे. जबकि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 3,84,422 मतदाता थे.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines