हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'नरेंद्र मोदी का सीना 112 इंच का है, सभी ने देखा…', बिहार में चुनाव प्रचार में बोले HAM प्रमुख जीतन राम मांझी

बिहार में एनडीए और महागठबंन चुनाव प्रचार में जुटे हैं। शनिवार को प्रचार के दौरान हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी को लेकर ऐसा बयान दिया है जो चर्चा में आ गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी का सीना 112 इंच का बताया

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान है। सभी राजनीतिक दल रैलियां करने में लगे हुए हैं। इसी बीच कई नेताओं के बयान चर्चा का विषय बन रहे हैं। एनडीए के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने शनिवार को वैशाली में राजापाकर सीट पर जनता को संबोधित किया। इस दौरान मांझी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सीना 112 इंच का है। इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि आप सभी ने देखा है कि कैसे उन्होंने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया।

जीतन राम मांझी ने पाकिस्तान पर बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी 5 घंटे के अंदर पूरे पाकिस्तान पर कब्जा कर लेते, लेकिन उन्होंने कहा कि हमें उस देश के लोगों से कोई दुश्मनी नहीं है। मांझी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा करने का फैसला किया होता, तो पाकिस्तान पर कब्जा करना कोई बड़ी बात नहीं थी।

यह भी पढ़ें: भाकपा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया मिलीभगत का आरोप, बोले- गरीब दास ‘BJP एजेंट’ के रूप में कर रहे काम

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी पर भी निशाना साधा। कहा कि जनता ने ही कर्पूरी ठाकुर जी को ‘जननायक’ की उपाधि दी थी। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया और अब वे (राजद) कुछ दिन पहले ही जन्मे एक लड़के (तेजस्वी यादव) को ‘जननायक’ कह रहे हैं। कहा कि वे इसे (जननायक की उपाधि) भी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आपको उन्हें वोट नहीं देना चाहिए।

बता दें कि एनडीए के सहयोगी दल के रूप में जीतनराम मांझी को 6 सीटें मिलीं हैं। हांलकि जीतनराम मांझी बिहार 15 सीटों की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री, बीजेपी व एनडीए की जीत की गारंटी’, भारी बारिश के बीच सीएम योगी की रैली में उमड़ा जनसैलाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola