Live Updates
Gaya Chunav Result 2025 Live: BJP का कब्जा बरकरार, प्रेम कुमार 26423 वोटों से जीते
गया विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. BJP ने एक बार फिर गया टाउन सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही है. भाजपा के प्रेम कुमार ने 26423 वोटों से जीत हासिल की है. आखिरी राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है और प्रेम कुमार को कुल 90878 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ दूसरे नंबर पर रहे, जिन्हें कुल 64455 वोट मिले. इसी के साथ प्रेम कुमार ने लगातार 9वीं बार रिकॉर्ड जीत हासिल की है.
Gaya Chunav Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.
Gaya Chunav Result 2025 Live: BJP के प्रेम कुमार 18971 वोटों से आगे
गया में एक बार फिर BJP के प्रेम कुमार का दबदबा देखने को मिल रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रेम कुमार को 46496 वोट मिले हैं और वह कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ से आगे चल रहे हैं, जिन्हें 28136 वोट मिले हैं.
Gaya Town Election Result 2025 Live: कांग्रेस उम्मीदवार से काफी आगे निकले BJP के प्रेम कुमार
गया में वोटों गिनती अभी भी जारी है. हालांकि, BJP के उम्मीदवार प्रेम कुमार के लिए स्थिति काफी अच्छी दिख रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रेम कुमार अभी कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ से 12895 वोटों की आसान बढ़त बनाए हुए हैं.
Gaya Town Election Result 2025 Live: गया में BJP के प्रेम कुमार आगे, कांग्रेस पीछे
गया विधानसभा सीट में मतगणना जारी है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, BJP के प्रेम कुमार 19973 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. दूसरे स्थान पर कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ 14054 वोटों के साथ हैं.
Gaya Town Election Result 2025 Live: प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं, मतगणना जारी
गया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में फिलहाल BJP के प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ मोहन श्रीवास्तव पीछे हैं.
Gaya Town Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?
2020 में हुए पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में, BJP के प्रेम कुमार ने गया टाउन सीट पर कुल पड़े वोटों के 49.73% वोटों के साथ जीत हासिल की थी. कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ पर उनकी जीत का अंतर 66932 वोटों का था.
Gaya Town Election Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी
बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.
Gaya Town Election Result 2025 Live: शुरुआत रुझानों में प्रेम कुमार आगे
गया शहर विधानसभा सीट के शुरुआती रुझानों के अनुसार BJP के प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ मोहन श्रीवास्तव हैं.
Gaya Town Election Result 2025 Live: गया फिर खिलेगा कमल?
गया के बीजेपी विधायक प्रेम कुमार लगातार 8 बार बाजी मार चुके हैं. वह साल 1990 से ही गया शहर से विधायक हैं. इस विधानसभा सीट पर प्रेम कुमार का दबदबा रहा है. हालांकि, इस बार उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर अखौरी ओंकार नाथ मोहन श्रीवास्तव से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि क्या प्रेम कुमार लगातार 8वीं बार गया शहर में कमल का फूल खिलाते हैं या नहीं?
Gaya Town Election Result 2025 Live Updates: बिहार की गया टाउन विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. बीजेपी के उम्मीदवार प्रेम कुमार ने कुल 90878 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ को 26423 वोटों के अंतर से हराया. अखौरी ओंकार नाथ को कुल 64455 वोट मिले. इसी के साथ वे गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से लगातार 9वीं बार विधायक बन गए हैं. बिहार में नीतीश कुमार सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे प्रेम कुमार साल 1990 में गया शहर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे. तब से लेकर अब तक उन्हें इस सीट पर एक भी बार हार नहीं मिली है.
गया टाउन विधानसभा सीट के उम्मीदवार
गया टाउन विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रेम कुमार और कांग्रेस के डॉक्टर अखौरी ओंकार नाथ मोहन श्रीवास्तव के बीच सीधा मुकाबला था. इस विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अनिल कुमार, बहुजन समाज पार्टी के रफ्ताली खान, जन सुराज पार्टी के धीरेन्द्र अग्रवाल और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के राज किशोर सिंह भी चुनाव में खड़े हुए थे.
गया टाउन विधानसभा क्षेत्र 2025 के चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोटों की संख्या | स्थिति |
|---|---|---|---|
| प्रेम कुमार | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 90,878 | जीते |
| अखौरी ओंकार नाथ | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) | 64455 | हारे |
यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…
पिछले दो विधानसभा चुनाव के आंकड़े
| साल | विजेता पार्टी | विजेता प्रत्याशी | विजेता के वोट | प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टी | प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी |
| 2015 | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | प्रेम कुमार | 66,891 | कांग्रेस | प्रिय रंजन |
| 2020 | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | प्रेम कुमार | 66,932 | कांग्रेस | डॉक्टर अखौरी ओंकार नाथ मोहन श्रीवास्तव |
2015 के चुनावी आंकड़े
2015 के विधानसभा चुनाव में गया टाउन से BJP के प्रेम कुमार की जीत हुई थी. उन्हें 66,891 मत प्राप्त हुए थे और पूरे चुनाव के 51.8% वोट उन्हें मिले थे. कांग्रेस के प्रिय रंजन को 44,102 मत मिले थे. प्रेम कुमार और प्रिय रंजन के बीच 17.6% वोट का अंतर था.
2020 के चुनावी आंकड़े
2020 में गया टाउन से विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के प्रेम कुमार ने जीता था. उन्हें 66,932 वोट प्राप्त हुए थे और चुनाव के 49.9% मतदाता उनके पक्ष में रहे थे. हालांकि, कांग्रेस के डॉक्टर अखौरी ओंकार नाथ मोहन श्रीवास्तव से उन्हें टक्कर मिली थी. श्रीवास्तव को 55,034 वोट मिले थे. प्रेम कुमार 8.9% के अंतर से जीत गए थे.
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
13 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines