बिहार के मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ आठ से अधिक बाइक व एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना कोटवा के दीपउ मोड़ की है. मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 12.30 बजे कोटवा के दीपउ मोड़ के पास सड़क पार करने के लिए दर्जनों बाइक सवार, ई-रिक्शा व पैदल यात्री खड़े थे. इस बीच एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पार करने के इंतजार में खड़े लोगों को रौंद दिया, जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. लोगों ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजा. उसके बाद दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग को जाम करके हंगामा किया.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines