---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Digha Election Result 2025: दीघा सीट पर BJP का लहराया परचम, 111001 वोट से जीते संजीव चौरसिया

Digha Election Result 2025 Live Updates: बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के परिणाम आ गए हैं. इस बार दीघा सीट पर BJP का परचम लहराया है. BJP के संजीव चौरसिया को 111001 वोट से जीत मिली है, जबकि दिव्या गौतम को हार का सामना करना पड़ा.

---खबर नीचे जारी है---

Digha Election Result 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इस बार बिहार की चर्चित सीट दीघा पर BJP को जीत मिली है. BJP के संजीव चौरसिया को 111001 वोट मिले हैं, जबकि वो 59079 मार्जिन से जीते हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सीपीआई (एमएल)(एल) की प्रत्याशी दिव्या गौतम रहीं, जिन्हें 51922 वोट मिले.

2025 चुनाव के उम्मीदवार

दीघा को लेकर एक कहावत है कि जिस तरफ महिला वोटर्स का झुकाव ज्यादा होता है, जीत उसी पार्टी की मानी जाती है. साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई और यहां 2010 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा गया. हालांकि इस बार के चुनाव में दीघा विधानसभा सीट पर सीपीआई (एमएल)(एल) के प्रत्याशी दिव्या गौतम, जेएसपी प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह और भाजपा के उम्मीदवार संजीव चौरसिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

ये भी पढ़ें- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे

---खबर नीचे जारी है---

2020 के चुनाव में किसका कब्जा?

दीघा विधानसभा सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान उम्मीदवार संजीव चौरसिया ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी. संजीव को कुल 97044 वोट मिले, उनका वोट शेयर 57.09 प्रतिशत था. दूसरे नंबर पर सीपीआई (एमएल)(एल) के उम्मीदवार शशि यादव रहे, जिन्हें 509671 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. तीसरे स्थान पर बीएलएसपी के उम्मीदवार संजय कुमार सिन्हा रहे, जिन्हें महज 5570 वोट मिले.

ये भी पढ़ें- Siwan Election Result 2025: सिवान में क्या RJD की सीट छीन पाएगी भाजपा? जानें अवध बिहारी चौधरी या मंगल पांडे कौन जीतेगा दांव

---खबर नीचे जारी है---

2015 के विधानसभा चुनाव परिणाम


दीघा विधानसभा सीट पर पिछले 2 चुनाव से बीजेपी का ही कब्जा रहा है. 2015 में भी बीजेपी प्रत्याशी संजीव चौरसिया ने ही यहां से विजय पताका लहराया था. उन्हें 92,671 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर रहे जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार राजीव रंजन प्रसाद को 67,892 वोट से संतोष करना पड़ा. तीसरे स्थान पर महज 2,673 वोटों के साथ हिंदुस्तान विकास दल के उम्मीदवार उदय चंद्र चौधरी रहे.

15:51 (IST) 14 Nov 2025
Digha Election Result 2025 Live Updates: भाजपा के संजीव चौरसिया चल रहे हैं आगे

30वें राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा के संजीव चौरसिया 49018 वोटों से आगे चल रहे हैं.

14:28 (IST) 14 Nov 2025
Digha Election Result 2025 Live Updates: भाजपा के संजीव चौरसिया को मिल रही है बढ़त

24वें राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा के संजीव चौरसिया 38771 वोटों से आगे चल रहे हैं.

12:46 (IST) 14 Nov 2025
Digha Election Result 2025 Live Updates: संजीव चौरसिया कितने वोट्स से हैं आगे?

16वें राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा के संजीव चौरसिया 29782 वोटों से आगे चल रहे हैं.

11:06 (IST) 14 Nov 2025
Digha Election Result 2025 Live: दिव्या गौतम से BJP के संजीव चौरसिया चल रहे हैं आगे

दीघा विधानसभी सीट पर BJP के संजीव चौरसिया इस समय आगे चल रहे हैं. हालांकि, उन्हें दिव्या गौतम कड़ी टक्कर दे रही हैं.

07:52 (IST) 14 Nov 2025
Digha Election Result 2025: किस चरण में हुई थी वोटिंग?

दीघा विधानसभा सीट पर 6 नवंबर 2025 को पहले चरण में वोटिंग हुई थी, जिसके परिणाम आज 14 नवंबर को आएंगे.

06:42 (IST) 14 Nov 2025
Digha Election Result 2025: आज 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

आज सुबह 8 बजे से बिहार में मतगणना शुरू होगी. इस बार दीघा सीट से सीपीआई (एमएल)(एल) ने दिव्या गौतम को टिकट दिया है, जिनके सामने जेएसपी प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह और भाजपा के उम्मीदवार संजीव चौरसिया मैदान में हैं.

First published on: Nov 14, 2025 06:06 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Akarsh Shukla

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola