Boat Stuck In Ganga River In Bihar At Midnight 70 People Rescued: बिहार में 70 लोगों से भरी नाव ओवरलोड होने के कारण बीच गंगा में फंस गई। गंगा नदी में फंसने के बाद नाव सवार लोगों ने गांव के लोगों को सूचना दी, लेकिन उन्हें नहीं निकाला जा सका। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई, तब जाकर करीब 3 घंटे बाद नाव में फंसे सभी 70 लोगों का रेस्क्यू किया जा सका। घटना बुधवार देर रात की है।
जानकारी के मुताबिक, नाव राघोपुर इलाके में गंगा में फंसी थी। राघोपुर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का निर्वाचन क्षेत्र है। अधिकारियों के मुताबिक, नाव पर सवार लोगों ने राघोपुर बीडीओ को फोन पर हालातों की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर सरकारी नाव भेजी गई। इसके बाद नाव पर सवार 70 लोगों का रेस्क्यू किया गया। फंसने वालों में बच्चे भी शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण नाव बीच गंगा में फंसी थी। नाव पर 70 लोगों के अलावा करीब 50 बोरा आलू, एक दर्जन से अधिक बाइक भी लोड किया गया था। उधर, रेस्क्यू किए जाने के बाद नाव पर सवार लोगों ने बताया कि हम सभी को बिदुपुर थाना क्षेत्र के चौकासन घाट से राघोपुर के जिमदारी घाट पर जाना था। लेकिन बीच नदी में नाव फंस गई। लोगों ने बताया कि हमलोग काफी डर गए थे।
उन्होंने बताया कि नाव के फंस जाने के बाद किसी ने राघोपुर बीडीओ आनंद प्रकाश को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद हमलोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर राघोपुर के जिमदारी घाट पर उतारा गया। बता दें कि गंगा में अवैध रूप से नावों का परिचालन किया जाता है। कई बार नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो जाते हैं। लोगों के अलावा भारी मात्रा में सामान और बाइक भी लोड कर दी जाती है।
हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
4 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
4 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines