Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Bihar Election 2025: कैसा है BJP का वॉर रूम? विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, रोहन गुप्ता को बनाया प्रभारी

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है बीजेपी एक्टिव होती दिख रही है। बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने पटना में वॉर रूम बनाया है। पढ़ें नई दिल्ली से कुमार गौरव की रिपोर्ट।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 17, 2025 20:03

Bihar election 2025. बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पटना में एक केंद्रीय चुनावी वॉर रूम बनाया है। पार्टी नेता रोहन गुप्ता को इसका प्रभारी बनाया गया है। वे पहले भी कई राज्यों में वॉर रूम संभाल चुके हैं। वॉर रूम में वॉलंटियर लगाए गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना में एक वॉर रूम बनाया गया, जिसमें 150 के करीब वॉलंटियर्स को लगाया गया है, जो बूथ स्तर तक कॉल कर पार्टी कार्यकर्ताओं से वोटर प्रोफाइल और फीडबैक जुटा रहे हैं। पहले चरण में वॉर रूम का फोकस नए वोटरों की पहचान और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर है।

---विज्ञापन---

क्या है वॉर रूम?

असान शब्दों में बोला जाए वार रूम सभी राजनीतिक रणनीति के महारथियों और पारखी लोगों के लिए विचार विमर्श  का केंद्र है। इसका उद्देश्य एक ऐसा स्थान स्थापित करना है जो टीमवर्क और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है।

महिला मतदाताओं और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

सूत्रों की मानें तो आगामी हफ्तों में वॉर रूम का दायरा बढ़ाकर महिला मतदाताओं और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि इन वर्गों में सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ बताकर समर्थन हासिल किया जा सके। इसे लेकर बीजेपी के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौर कर रहे हैं और जमीनी हालात का आकलन कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

बीजेपी बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव

इसी बीच एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भी बातचीत जारी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी कुछ कमजोर मानी जा रही और सीटों की अदला-बदली करना चाहती है, ताकि जीत की संभावना को मजबूत किया जा सके। कुल मिलाकर बीजेपी बिहार चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गई है।

First published on: Jun 17, 2025 05:53 PM

संबंधित खबरें