---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में तो असली होली नवंबर-दिसंबर में, चिराग पासवान ने ऐसा क्यों कहा?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार इलेक्शन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आज होली के मौके पर बिहार में नवंबर में दूसरी होली की बात कही। उन्होंने कहा कि नवंबर में बिहार एनडीए के रंग में रंग जाएगा।

---विज्ञापन---

Bihar News: देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी होली के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें आप अपने सारे मतभेद भूलकर एक-दूसरे को खुशी से गले लगाते हैं। इसके अलावा, चिराग ने बिहार इलेक्शन को लेकर भी बयान दिया। जिसमें उन्होंने नवंबर में एक और होली खेलने की बात कही। उनका कहना है कि उस दौरान बिहार NDA के रंग में रंगा होगा।

बिहार में एकतरफा माहौल

चिराग पासवान ने होली के पर्व पर लोगों को एकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिन सभी मतभेद को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाएं। उनसे जब बिहार इलेक्शन को लेकर सवाल किया गया, तो उस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार देखिएगा कि बिहार में एक और होली मनाई जाएगी। यह होली नवंबर में होगी, जो NDA के रंग में रंगी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार उम्मीद नहीं, पूरा विश्वास है, क्योंकि माहौल एकतरफा है।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री की सोच वाली सरकार

चिराग ने आगे कहा कि आपको इस बार बिहार मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रंग में रंगा हुआ दिखेगा। बिहार में पीएम की सोच वाली एक मजबूत सरकार नवंबर में बनने जा रही है, इसलिए एक होली तब भी मनाई जाएगी। इस सब के बीच होली पर चिराग पासवान ने अपने पिता रामविरास पासवान को भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा से इस त्योहार को धूमधाम से मनाने का काम किया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: NDA या ‘INDIA’ गठबंधन, बिहार विधानसभा चुनाव में किसका पलड़ा होगा भारी?

First published on: Mar 14, 2025 01:23 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola