हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लावारिस महिला को कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं मिला आसरा; जिप्सी में गुजारी पुलिस वालों की रात

Bihar Police Problem: बिहार के मुंगेर में लावारिस हालत में मिली महिला को 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद सिर पर छत नसीब नहीं हो पाई, वहीं उसकी मदद के लिए स्थानीय पुलिस भी मारी-मारी फिर रही है। इस हालत की जिम्मेदार इलाके के एक आसरा गृह की संचालिका को बताया जा रहा है।

विज्ञापन

नीरज त्रिपाठी/मुंगेर 

Bihar Police Problem: बिहार के मुंगेर में लावारिस हालत में मिली महिला को 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद सिर पर छत नसीब नहीं हो पाई, वहीं उसकी मदद के लिए स्थानीय पुलिस भी मारी-मारी फिर रही है। इस महिला और इसके साथ मौजूद पुलिस टीम की इस हालत की जिम्मेदार इलाके के एक आसरा गृह की संचालिका को बताया जा रहा है, जो कोर्ट के आदेश के बावजूद महिला को रखने से इनकार कर रही है।

7 अक्टूबर को वासुदेवपुर थाना क्षेत्र इलाके से हिरासत में ली गई थी संदिग्ध हालत में मिली महिला

मामला 7 अक्टूबर को मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र इलाके से संदिग्ध हालत में मिलने के बाद हिरासत में ली गई महिला का है, जिसे अनुमंडल दंडाधिकारी ने पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र इलाके के गांधी मूर्ति रोड नंबर 10 स्थित आसरा गृह में रखने का लिखित आदेश दिया था। इस बारे में वासुदेवपुर थाने के एसआई विजय मिश्रा बताते हैं कि कोर्ट के आदेश के बाद बावजूद पटना के गांधी चौक के रोड नंबर 10 स्थित आसरा गृह संचालिका लावारिस महिला को आसरा गृह में रखने से इनकार कर रही है। हालत यह है कि पिछले 24 घंटे से वासुदेवपुर के सभी महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों जिप्सी में बैठकर सड़क पर रात गुजारी है। लगता है कि एक रात और न तो इस महिला को आसरा मिल पाएगा और न ही पुलिस टीम को राहत मिलने वाली।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक की पुलिस हिरासत में मौत, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

उधर, वासुदेवपुरम थाने का होमगार्ड का जवान बबलू की मानें तो उनकी सहयोगी टीम की बातों को अनसुना करते हुए आसरा गृह की संचालिका ने उन्हें चलता कर दिया और कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकती। फिर इसके लिए चाहे डीएसपी या एसपी का ही फोन क्यों न आ जाए। हालांकि मौके पर मौजूद मुंगेर के वासुदेवपुर थाने के पुलिस कर्मियों ने अपने वरीय पदाधिकारी को इस पूरे मामले की जानकारी दे दी है और फिलहाल वरीय पदाधिकारी ने उन्हें वहीं रुकने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

बिहार से ही और पढ़ें: बिहार पुलिस की शर्मनाक हरकत आई सामने, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नाले में फेंका

(Zolpidem)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola